फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chemical engineering student beaten up

केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र से मारपीट

Sun, 02 Feb 2020 02:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Chemical engineering student beaten up
चंडीगढ़। पीयू के केमिकल इंजीनियरिंग के एक छात्र के साथ शनिवार देर रात 9.30 बजे मारपीट कर उसकी नाक तोड़ दी गई। इसमें छात्र का होंठ भी फट गया। छात्र को एबीवीपी के पदाधिकारियों ने सेक्टर 16 हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उसके कई टांके आए हैं। इससे एबीवीपी के पदाधिकारियों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने एक छात्र संगठन पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

केमिकल इंजीनियरिंग का छात्र दिव्यांश शुक्रवार देर रात ब्वायज हॉस्टल नंबर तीन के बाहर आ रहा था। आरोप है कि इसी बीच एक-दूसरे छात्र संगठन के पदाधिकारी वहां आ धमके। दोनों के बीच नोकझोंक हुई। उस छात्र संगठन के पदाधिकारी अधिक थे, जो मारपीट करने ही आए थे। उन्होंने विरोध किया तो वह मारपीट करने लगे। सूचना पर एबीवीपी के पदाधिकारी वहां पहुंचे और दिव्यांश को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। बताया कि दिव्यांश की नाक टूट गई है और गंभीर चोटें आई हैं। इससे एबीवीपी के पदाधिकारियों में आक्रोश है। वह रविवार को प्रदर्शन करेंगे और मारपीट करने वाले छात्र संगठन पर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग करेंगे। एबीवीपी के अध्यक्ष हरीश गुर्जर ने बताया कि सोशल मीडिया पर उस छात्र संगठन के पदाधिकारियों की दिव्यांश से कुछ बहस हुई थी। उसी का बदला लेने वह आए थे और मारपीट की। कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई करवाकर दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed