फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Check before buying: Mangoes ripened with chemicals are being sold in the market

खरीदने से पहले परख लें : मार्केट में बिक रहे हैं केमिकल से पकाए आम

Thu, 20 Jun 2024 06:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Check before buying: Mangoes ripened with chemicals are being sold in the market
चंडीगढ़। अगर आप आम खाने के शौकीन हैं तो उसे खाने का तरीका भी जान लें वर्ना सेहत बनने की बजाय खतरे में पड़ जाएगी क्योंकि बाजार में इन दिनों धड़ल्ले से केमिकल से पकाए आम बेचे जा रहे हैं। इस खतरे से अनजान लोग उसकी खरीदारी कर रहे हैं जिससे अनजाने में वो जहरीला केमिकल आम के साथ पेट में जाकर गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है। इस संबंध में पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रो. रविंद्र खैवाल ने विस्तार से जानकारी दी, जिसमें केमिकल से होने नुकसान और उससे बचाव के उपाय भी बताए। जिस आम के ऊपर हरे रंग के धब्बे दिखाई दें तो समझ लें इसे केमिकल द्वारा पकाया गया है।
विज्ञापन

प्रो. रविंद्र ने बताया कि कच्चे आम या अन्य कच्चे फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड, एसिटलीन गैस, कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसे कैमिकल का उपयोग किया जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति को स्किन कैंसर, कोलन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर जैसे घातक रोग हो जाने का खतरा रहता है। इसे ध्यान में रखकर ही इसके उपयोग पर रोक है। लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है। इन दिनों चीन के केमिकल का भी उपयोग किया जा रहा है। इन केमिकल में कैल्शियम कार्बाइड सबसे खतरनाक है। इसलिए केमिकल से पकाए आम खाने से बचना चाहिए। आम खाने से पहले इस बात की जांच जरूर कर लें कि आप नेचुरल रूप से पके हुए आम खा रहे हैं या कैमिकल से पकाए हुए यानी कार्बाइड डाला हुआ आम खा रहे हैं।
विज्ञापन

पानी करेगा आम का आम केमिकल का केमिकल : आम खाने से पहले उसे पानी में भिगोकर ठंडा कर लें। इसके कई फायदे होते हैं। पानी में आम भिगोने पर पके हुए आम पानी में तैरते हैं, जिससे सड़े हुए और अच्छे आम में आसानी से फर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही कैमिकल से पके हुए आम पानी के ऊपर तैरने लगते हैं। यह फाइटिक एसिड और मैंगो सैप ऑयल को हटाता है जो एलर्जी प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पहचानिए आम में केमिकल : जिस आम के ऊपर हरे रंग के धब्बे दिखते हैं। वे केमिकल से पकाए गए होते हैं, क्योंकि केमिकल से पके आम कहीं पर पीले और कहीं हरे दिखाई देते हैं। जबकि प्राकृतिक रूप से पके हुए आम में हरे धब्बे नहीं दिखते हैं। केमिकल से पकाए आम काटने पर अंदर से कहीं पीले तो कहीं सफेद दिखते हैं। क्योंकि पेड़ पर पकने वाले फल अंदर से पूरी तरह से पीले दिखते हैं। वहीं केमिकल से पकाया आम खाने से कसैलापन और मुंह में हल्की सी जलन होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed