फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheating of 50 thousand from Chief Architect in the name of updating Paytm KYC

पेटीएम केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर चीफ आर्किटेक्ट से 50 हजार की ठगी

Wed, 09 Mar 2022 10:29 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Cheating of 50 thousand from Chief Architect in the name of updating Paytm KYC
चंडीगढ़। पेटीएम केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर जालसाजों ने चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया के खाते से 50 हजार 614 रुपये पार कर दिए। अपने साथ हुई ठगी की जानकारी चीफ आर्किटेक्ट ने पुलिस को दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चीफ आर्किटेक्ट ने बताया कि बीते रविवार को उन्हें एक फोन आया और पेटीएम केवाईसी दोबारा से कराने को कहा। इस दौरान मोबाइल पर एक लिंक आया। जालसाज की बातों में आकर चीफ आर्केटेक्ट ने लिंक को खोल लिया। जालसाज के अनुसार उसमें चीफ आर्केटेक्ट ने अपनी पूरी जानकारी भी भर दी। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति से कहा कि केवाईसी अपडेट करने का कोई मैसेज नहीं आया है। उसने कहा कि बैंक से ट्रांजेक्शन होने में थोड़ा समय लगता है, आप इंतजार करें। कुछ देर बाद पेटीएम के माध्यम से 50 हजार 614 रुपये कटने का मैसेज आ गया। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed