फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheating in Board of School Education Haryana exam, More cases in rural areas

शिक्षा बोर्ड चेयरमैन के गृह जिले में पुलिस की मौजूदगी में ही चल रही नकल, उठ रहे ये सवाल

Tue, 12 Mar 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cheating in Board of School Education Haryana exam, More cases in rural areas
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन के गृह जिले में ही नकल रहित परीक्षा करवाने का दावा फेल हो गया है। नकलचियों के आगे शिक्षा विभाग का प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। परीक्षार्थियों के परिजन धारा 144 का घेरा तोड़कर पुलिस की मौजूदगी में ही नकल फेंक रहे हैं। रोल नंबर स्लिप की फोटो से छेड़छाड़ करके फर्जी परीक्षार्थी सुपरिंटेंडेंट को चकमा देकर परीक्षा केंद्र में बैठ रहे हैं।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी दे रहे अधिकारियों की बेशक इन पर नजर न पड़े। मगर स्पेशल फ्लाइंग की पकड़ में ऐसे फर्जी परीक्षार्थी आ ही जाते हैं। सोमवार को 10वीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा में जिले में 19 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। फ्लाइंग ने सभी के खिलाफ यूएमसी बनाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


इन 19 फर्जी परीक्षार्थियों में 13 फर्जी परीक्षार्थी एचएयू स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में बने एक ही सेंटर से दबोचे गए। ग्रामीण एरिया के परीक्षा केंद्रों में तो खुद पुलिसकर्मी नकल करवा रहे हैं। गौरतलब है कि बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह हिसार के निवासी हैं। चेयरमैन बनने से पहले वह लाहौरिया स्कूल में प्रबंधन का कामकाज देखते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एक दिन में बने 28 यूएमसी 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को 10वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा ली गई। बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग टीम ने जिले में 19 फर्जी परीक्षार्थी पकड़कर यूएमसी बनाए। इनमें पांच यूएमसी राजकीय विद्यालय गंगवा में, 13 यूएमसी एचएयू कैंपस के राजकीय उच्च विद्यालय में और एक यूएमसी नूर निवास विद्यालय में बनाए। वहीं एसडीएम टीम ने जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर नकल करने वाले नौ विद्यार्थियों के यूएमसी बनाए। पूरे जिले में सोमवार को एक ही दिन में 28 यूएमसी बने।

ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का माहौल खराब, पुलिस लाचार

Cheating in Board of School Education Haryana exam, More cases in rural areas
सांकेतिक तस्वीर

ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल चल रही है। यहां पुलिस की मौजूदगी में ही परीक्षार्थियों के परिजन खिड़की से नकल करवाते हैं। ऐसा ही मामला तलवंडी राणा स्थित स्कूल के परीक्षा केंद्र में देखने को मिला। जहां दो पुलिसकर्मी स्कूल की गैलरी में ड्यूटी पर तैनात थे। उनसे मात्र पांच से दस कदम पर खड़ा एक ग्रामीण खिड़की से नकल करवा रहा था। 

पूछे जाने पर पुलिसकर्मी ने बताया कि यह तो स्टाफ का सदस्य है, जबकि ग्रामीणों ने बताया कि यह लड़का उनके ही गांव का है। इसके अलावा गांव बहबलपुर स्थित परीक्षा केंद्र में भी दीवार फांदकर परिजन परीक्षार्थियों को धड़ल्ले से नकल करवा रहे हैं।

32 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
सोमवार को जिले के 129 परीक्षा केंद्रों पर करीब 32 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई और पीसीआर ने भी बार-बार गश्त की। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई। परीक्षा शुरू होते ही पुलिस व परीक्षा केंद्र सुपरिंटेंडेंट ने परिजनों को सख्त आदेश दिए कि अगर परीक्षा केंद्र का माहौल खराब हुआ या नकल फेंकने की कोशिश की गई तो परीक्षा केंद्र रद्द कर दिए जाएंगे।

ये उठ रहे हैं सवाल
- रोल नंबर स्लिप में की गई गड़बड़ी सिर्फ फ्लाइंग को ही नजर आई, सेंटर सुपरिंटेंडेंट व परीक्षा निरीक्षक क्या कर रहे हैं।
- धारा 144 तोड़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही
-  बाहर से नकल की पर्ची अंदर जाती है तो क्या अंदर भी नकल होती है।
- अगर अंदर नकल होती है तो सेंटर सुपरिंटेंडेंट व परीक्षा निरीक्षक क्या कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed