फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cheating gang activated in the name of game Show Kaun Banega Crorepati

'कौन बनेगा करोड़पति' 'शो का झांसा दे' ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय, इस नंबर से आता है कॉल

Thu, 10 May 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 10 May 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
cheating gang activated in the name of game Show Kaun Banega Crorepati
Kaun Banega Crorepati

आपके मोबाइल पर 0092 नंबर से शुरू होने वाली 12 अंकों की व्हाट्सएप कॉल आती है तो सावधान होने की जरूरत है। यह फोन कॉल पड़ोसी मुल्क में बैठे किसी ठग की हो सकती है। शहर में आजकल ऐसे ही कुछ लोगों के पास व्हाट्सएप कॉल आई हैं। हालांकि गनीमत यह रही कि समझदारी से काम लेते हुए लोगों ने खुद को ठग के चंगुल में फंसने से बचा लिया।

विज्ञापन


एनआईटी-5 एच ब्लाक में रहने वाले परविंदर के पास ऐसी ही एक कॉल बुधवार सुबह आई। परविंदर ने बताया कि  00923427825839 नंबर से आई इस कॉल करने वाले ने खुद का नाम राणा प्रताप सिंह बताया। साथ ही उसने शुभकामना देते हुए कहा कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी गेम में उनके व्हाट्सएप नंबर को चुना गया है।
विज्ञापन


लॉटरी के माध्यम से हुए उनके नंबर को चुनने के बाद 25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। फोन करने वाले ने परविंदर को बताया कि वह अपना व्हाट्सएस चेक करे। उस पर एक मैसेज है। मेसेज पर प्रकाशित लॉटरी के नंबर को उसी मेसेज में लिखे नंबर पर फोन करके बताना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परविंदर के अनुसार व्हाट्सएप पर 00923066692459 नंबर दिया गया था। जबकि उसकी लॉटरी का नंबर 0195 अंकित किया गया था। उसने बताए गए नंबर पर कॉल किया तो आवाज उसी शख्स की थी, जिसने पहले बात की थी। लॉटरी का नंबर पूछने के साथ ही वह पेन कार्ड, आधार, बैंक एकाउंट और एटीएम कार्ड की जानकारी मांगने लगा। शक होने पर परविंदर ने फोन काट दिया। 


इस मामले में पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने दस्तावेज और बैंक एकाउंट संबंधी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोग ठग होते हैं जोकि दूर बैठकर ही आपके बैंक एकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed