फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheated two lakhs in the name of getting Canadian visa to the family

Chandigarh News: परिवार को कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर ठगे दो लाख

Tue, 15 Aug 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cheated two lakhs in the name of getting Canadian visa to the family
मोहाली। परिवार को कनाडा का वीजा दिलवाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मटौर थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर रिहटडम ओवरसीज कंपनी के मालिक दंपती अमृत पाल सिंह और राजेंद्र कौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता करमजीत कौर वासी गांव बाजवाला तल्ली सैदा शाहू जिला फिरोजपुर के पति चमकौर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे समेत कनाडा जाने के लिए उक्त आरोपियों से वीजा के लिए दस लाख रुपये में सौदा किया था। इसके बाद एडवांस के तौर दो लाख रुपये दिए थे। बाद में उक्त आरोपियों ने न तो वीजा लगवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। जब वे एक दिन वीजा के बारे में पता करने उनके दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि कंपनी के संचालक दफ्तर बंद करके भाग गए हैं। इस तरह उक्त आरोपियों ने मिलकर उसके साथ दो लाख रुपये की ठगी की है। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी को दी। यहां से डीएसपी (नार्कोटिक्स) की ओर से की गई जांच के बाद एसएसपी ने लीगल की राय के बाद आरोपी दंपती पर केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed