फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheated of Rs 29.55 lakh on the pretext of selling land mortgaged to the bank

Chandigarh News: बैंक के पास गिरवी जमीन बेचने का झांसा देकर 29.55 लाख रुपये ठगे

Sat, 10 Jun 2023 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 29.55 lakh on the pretext of selling land mortgaged to the bank
पंचकूला। सेक्टर-11 निवासी व्यक्ति को बैंक के पास गिरवी जमीन बेचने का झांसा देकर 29.55 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-11 निवासी रविंद्र कुमार गुप्ता ने दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बलराम उर्फ सुरेंद्र कुमार जिला कुरुक्षेत्र निवासी से कुरुक्षेत्र में ही 8 कनाल भूमि 30 लाख रुपये में खरीदने का सौदा 27 जुलाई 2015 को तय किया था। बयाने के तौर पर बलराम को 29.55 लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए और रजिस्ट्री के लिए 28 सितंबर 2015 की तिथि निश्चित की गई लेकिन उस दिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। दोनों पक्षों ने रजिस्ट्री की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 फरवरी 2016 निश्चित की थी। शिकायतकर्ता पूरे दिन सब-रजिस्ट्रार थानेसर कार्यालय में रहे लेकिन दूसरा पक्ष हाजिर नहीं हुआ। इस कारण रजिस्टरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


गिरवी जमीन पर जमीन मालिक ने ले रखा था लोन

कुछ समय के बाद शिकायतकर्ता को पता लगा कि उपरोक्त जमीन पहले की बैंक के पास गिरवी है और जमीन मालिक ने उस पर लोन ले रखा है। इस बारे में शिकायतकर्ता ने बलराम से बात की और उससे आग्रह किया की उनके पैसे वापस कर दे। आरोपी ने कहा वो पैसे लौटा देगा लेकिन सात साल बीतने के बाद भी उनके पैसे वापस नहीं लौटाए। इसके बाद परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed