फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheated in the name of depositing money, handed over a paper pit of 50 thousand in hand

रुपये जमा कराने के नाम पर ठगी, हाथ में थमा दी 50 हजार की कागज की गड्ढी

Tue, 07 Sep 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Cheated in the name of depositing money, handed over a paper pit of 50 thousand in hand
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करवाने का झांसा देकर दो युवकों ने जनता कॉलोनी (नयागांव) निवासी प्रेम लाल से 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत देते हुए कहा है कि आरोपी कागज की गड्डी थमाकर उनके रुपये ले उड़े। केस दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रेम लाल ने पुलिस को बताया कि बीते 26 अगस्त को वह सेक्टर-16 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पचास हजार रुपये जमा करवाने गए थे। बैंक के अंदर उन्हें दो युवक मिले, जो रुपये जमा करवाने के लिए फार्म भर रहे थे। इसी दौरान युवकों ने उन्हें रुमाल में बंधी हुई डेढ़ लाख रुपयों की गड्डी पकड़ा दी और उनके पचास हजार रुपये लेकर उसे जमा करवाने लगे। इसी बीच दोनों युवक चकमा देकर बैंक से फरार हो गए। काफी देर तक जब युवक नहीं दिखाई दिए तो वह उन्हें तलाशने लगे। बाद में जब उन्होंने रुमाल हटाकर डेढ़ लाख रुपये की गड्डी देखनी चाही तो अंदर कागज की गड्डी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed