फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheap package holidays are ready for summer

गर्मियों की छुट्टियों के लिए तैयार हैं सस्ते पैकेज

Mon, 12 May 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 May 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
Cheap package holidays are ready for summer

इस बार गर्मियों की छुट्टियों में आप चाहे विदेश जाना चाहें या देश की सैर करना, आपके लिए तैयार हैं सस्ते पैकेज।

विज्ञापन


सैर सपाटे के पैकेज सस्ते हैं, क्योंकि होटल और एयर ट्रैवल सस्ता हो गया है। इस बार घरेलू ट्रेवल पैकेज 20 फीसदी और विदेशी ट्रैवल पैकेज 10 से 15 फीसदी तक सस्ते हुए हैं।

गर्मियों की छुट्टियों में सैर-सपाटा पिछले साल से सस्ता है। अप्रैल से जून के दौरान घरेलू टूरिज्म में कश्मीर, मनाली, शिमला, सिक्कम, दार्जिलिंग, केरल और मैसूर के पैकेज भी तैयार किए गए हैं। पिछले साल कश्मीर का आठ दिन का कपल पैकेज 75,000 रुपये था जो इस बार 60,000 रुपये में है।
विज्ञापन


शिमला और मनाली का पैकेज 50,000 रुपये से घटकर 40,000 रुपये हो गया है। हां, यदि आप नार्थ ईस्ट की खूबसूरती के बीच छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो सिक्किम घूम आएं। इसका सात दिन का पैकेज 65,000 रुपये की जगह 50,000 रुपये में बुक हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां, यदि आप विदेश में छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो आपके लिए दुबई, सिंगापुर, मलेशिया, मालदीव, थाईलैंड और साउथ अफ्रीका के लिए भी सस्ते पैकेज हैं। सिंगापुर और मलेशिया के लिए छह दिन और पांच रात का टूर 60,000 रुपये में मिल जाएगा। वहीं 28,000 रुपये में आप चार दिन और तीन रात के लिए थाईलैंड की सैर कर सकते हैं।

दुबई के लिए 21,000 रुपये में तीन दिन का बढ़िया टूर पैकेज मिल जाएगा। अगर आप स्पोर्ट्स के शौकीन हैं तो ब्राजील में वर्ल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट का मजा लेने का भी विकल्प है।


ट्रैवल कंपनियों के अनुसार सस्ते हवाई किराए और होटल किरायों के चलते इस बार टूर पैकेज पहले से सस्ते हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार कारोबार 20 फीसदी तक बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed