फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB will soon launch a new housing scheme

Chandigarh News: सीएचबी जल्द नई हाउसिंग स्कीम करेगा लॉन्च

Fri, 17 Oct 2025 11:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
CHB will soon launch a new housing scheme
सीएचबी जल्द नई हाउसिंग स्कीम करेगा लॉन्च
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक में तैयार की नई हाउसिंग स्कीम की रूपरेखा, मुख्य सचिव ने कम्प्रीहेंसिव प्लान बनाने के दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) जल्द ही शहर में नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने जा रहा है। मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने बोर्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईटी पार्क, सेक्टर‑53 और सेक्टर‑54 में खाली पड़ी सीएचबी की जमीन पर नई हाउसिंग स्कीम का कम्प्रीहेंसिव प्लान तैयार कर स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाए। शुक्रवार को हुई चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बैठक में वित्त सचिव दीप्रवा लकड़ा, सीएचबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने मुख्य सचिव को प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी कि आईटी पार्क में 123 एकड़, सेक्टर‑54 में 31 एकड़ और सेक्टर‑53 में 9 एकड़ जमीन खाली पड़ी है। मुख्य सचिव ने इन जमीनों की लोकेशन, कनेक्टिविटी और प्राइम सिटी क्षेत्रों में स्थित होने के कारण इसे शहरवासियों के लिए हाउसिंग प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शहर के ओवरऑल डेवलपमेंट में सीएचबी के योगदान को ध्यान में रखते हुए व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने इस दौरान सीएचबी के स्वीकृत पदों की संख्या, लंबित बकाया वसूली और अन्य कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे बैंकों के सहयोग से जनजागरूकता अभियान चलाएं ताकि योजना का सुचारू कार्यान्वयन और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से नई हाउसिंग स्कीम न होने के कारण शहर में मांग बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौर पैनल लगाने पर जोर
मुख्य सचिव ने मॉडल सोलर सिटी विजन को आगे बढ़ाते हुए सीएचबी अधिकारियों को हाउसिंग बोर्ड के सभी फ्लैट्स की छतों पर सौर पैनल लगाने का काम शुरू करने का निर्देश दिया। यह पहल चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) के सहयोग से होगी। अधिकारियों के अनुसार, इससे न केवल बिजली खर्च में बचत होगी, बल्कि ऊर्जा संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम होगा।


चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की हुई बैठक...
चीफ सेक्रेटरी ने आईटी पार्क, सेक्टर-53 और 54 में सीएचबी की जमीन पर नई हाउसिंग स्कीम का प्लान बनाने को कहा
-शहर के विकास में सीएचबी किस प्रकार दे सकता है योगदान इसका कम्प्रीहेंसिव प्लान बनाने के दिये निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed