फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB will pay interest to employees who failed in draw

आवासीय योजना: असफल आवदेकों को राहत!

Tue, 21 Jan 2014 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Jan 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
CHB will pay interest to employees who failed in draw

चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों की आवासीय योजना के लिए लगभग तीन साल पहले निकाले गए ड्रा में असफल रहे कर्मचारियों को अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) उनकी अर्नेस्ट मनी (आग्रिम राशि) पर ब्याज देगा।

विज्ञापन


इस संबंध में सीएचबी ने प्रस्ताव तैयार कर कानूनी राय के लिए भेजा है और सीएचबी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अगली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

इससे पहले भी बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव आया था, लेकिन इसे टाल दिया गया था। इस स्कीम में असफल रहे कर्मचारी उपभोक्ता फोरम की शरण में जा रहे हैं।

कई कर्मचारियों की याचिकाओं पर पिछले कुछ महीनों में फोरम सीएचबी को 9 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज देने का आदेश जारी कर चुका है।

सीएचबी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इससे पहले दिसंबर, 2012 में इस आवासीय योजना में असफल रहे उन सभी आवेदकों को अर्नेस्ट मनी (आग्रिम राशि) वापस करने का फैसला लिया था
विज्ञापन


जिनके पैसे दो साल से बोर्ड के पास पड़े थे। सीएचबी ने लोगों को अर्नेस्ट मनी तो लौटा दी लेकिन ब्याज नहीं दिया। इनमें से कई असफल आवेदकों को दो साल का ब्याज उपभोक्ता फोरम के आदेश पर दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी के कई और असफल आवेदक भी उपभोक्ता फोरम पहुंच गए हैं। ऐसे में सीएचबी ने अब सभी असफल आवेदकों को खुद ही ब्याज देने का प्रस्ताव तैयार कर कानूनी राय के लिए भेज दिया है। अगर कर्मचारियों को ब्याज दे दिया जाता है तो सीएचबी का कोर्ट का खर्चा बच जाएगा।

ड्रा में असफल रहे कुल 3881 कर्मचारियों में से अधिकतर ने सीएचबी को लिख कर दे दिया था कि उन्हें अर्नेस्ट मनी नहीं चाहिए और वह इस पैसे पर ब्याज भी नहीं मांगेंगे।

यही वजह है कि सीएचबी कानूनी राय मांग रहा है कि जब कर्मचारियों ने खुद अर्नेस्ट मनी रखने को कहा था तो उन्हें ब्याज दिया जाए या नहीं? ड्रा में असफल रहे आवेदक प्रशासन से फ्लैट की मांग कर रहे थे।

प्रशासन पहले तो कर्मचारियों को आश्वासन देता रहा कि ड्रा में असफल रहे कर्मचारियों को फ्लैट देने के लिए जल्द ही नई पॉलिसी बनाई जाएगी। लेकिन, इस आश्वासन के बाद भी प्रशासन ने कुछ नहीं किया।


सीएचबी की ओर से ए कैटेगरी के 252 फ्टैल बनाए जाने हैं। ए कैटेगरी का फ्लैट दो हजार वर्ग फीट (तीन बेडरूम) में बनना है और इसके लिए 312 असफल आवेदक हैं।

बी कैटेगरी के 168 फ्लैट 1400 वर्ग फीट (दो बेडरूम) में बनने हैं और इसके असफल आवेदक 155 हैं।  सी कैटेगरी के 3066 फ्लैट बनने हैं और यह फ्लैट 900 वर्ग फीट में बनेंगे। इसके असफल आवेदक 2976 हैं। डी कैटेगरी के 444 फ्लैट बनने हैं और इसके असफल आवेदक 438 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed