फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB Will Make Rentals to Commercial Properties

कामर्शियल प्रापर्टी को किराये पर देगा हाउसिंग बोर्ड

Tue, 08 Jul 2014 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Jul 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
CHB Will Make Rentals to Commercial Properties

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) अब अपनी कामर्शियल प्रापर्टी से आय एकत्र करने के लिए कदम उठाने जा रहा है। सीएचबी ने विभिन्न सेक्टरों में सालों से खाली पड़े बूथों को किराए पर देने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


इस योजना को बुधवार को सीएचबी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में मंजूरी मिल सकती है। सीएचबी के पास कई बैंकों और अन्य लोगों के आवेदन आए थे, जिसमें उन्होंने सीएचबी से खाली बूथों को किराए पर देने की मांग की थी।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न सेक्टरों में सीएचबी के 143 बूथ खाली पड़े हैं और इन बूथों के लिए सीएचबी को लंबे समय से खरीददार नहीं मिल रहे हैं।

सालों से इन बूथों के खाली होने के कारण सीएचबी को नुकसान भी हो रहा था और इन सेक्टरों के लोगों को भी दिक्कत आ रही हैं क्योंकि वहां दुकानें नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी में बिक न सके बूथ

CHB Will Make Rentals to Commercial Properties

ध्यान रहे कि सीएचबी ने फरवरी, 2014 में 145 बूथों की नीलामी कराने का प्रयास किया था। तीन दिनों तक नीलामी की प्रक्रिया चली थी, लेकिन सिर्फ दो बूथ ही नीलाम हो पाए थे।

इससे यह स्पष्ट हो गया था कि शहर में लीज होल्ड कामर्शियल प्रापर्टी के खरीददार नहीं हैं। इससे पहले सीएचबी ने दिसंबर 2009 में भी इन बूथों की नीलामी की कोशिश की थी, लेकिन एक भी बूथ नीलाम नहीं हो सका था।

सीएचबी ने वर्ष 2012 में बूथों की नीलामी करने की जगह बिडर्स से सीलबंद लिफाफे में इन बूथों के लिए बिड आमंत्रित की। बोर्ड को इन 145 बूथों के लिए कुल 30 सीलबंद बिड ही मिले थे और इसमें भी सफलता नहीं मिल सकी थी।

यहां बूथ खाली हैं

CHB Will Make Rentals to Commercial Properties

सीएचबी के 70 बूथ मनीमाजरा में खाली हैं जबकि 24 बूथ सेक्टर-51 ए और 8 बूथ सेक्टर-49 बी में खाली हैं। कजहेड़ी, सेक्टर-40 ए और सेक्टर-38 वेस्ट में भी सीएचबी के बूथ खाली पड़े हैं।

इसलिए नहीं मिल रहे हैं खरीददार

सीएचबी के इन बूथों के लिए खरीददार न मिलने का कारण यह है कि बोली में बूथ लेने वालों को हर साल ढाई परसेंट की दर से ग्राउंड रेंट भी देना होता है।

यह ग्राउंड रेंट 33 साल बाद बढ़कर पौने चार परसेंट प्रति वर्ष और 66 साल बाद अगले 33 साल के लिए पांच परसेंट हो जाता है। अगर सीएचबी इन बूथों को फ्री होल्ड कर देता है तो बूथ नीलाम हो सकते हैं।

पेंशन पर भी होगा फैसला

CHB Will Make Rentals to Commercial Properties

सीएचबी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में सीएचबी के कर्मचारियों की पेंशन योजना पर भी चर्चा होगी। बोर्ड के कर्मचारियों के लिए नई कंट्रीब्यूटरी पीएफ पेंशन योजना शुरू होनी है और इसके लिए पेंशन फंड बनाया जाना है, जिसमें कर्मचारियों की ओर से अपने हिस्से का सीपीएफ जमा कराया जाएगा।

यह पेंशन योजना उन कर्मचारियों के लिए होगी, जिन्होंने एक जनवरी 2004 के बाद ज्वाइन किया है। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने भी सीएचबी के कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना लागू करने के प्रस्ताव का समर्थन किया है और इस संबंध में सीएचबी चेयरमैन से बातचीत की है। बैठक में सीएचबी की बैलेंस शीट को भी मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed