फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB will issue tender to sell 79 flats in four sectors, for the opportunity to buy houses in City Beautiful

सिटी ब्यूटीफुल में घर खरीदने का मौका, चार सेक्टरों के 79 फ्लैट्स को बेचने लिए सीएचबी जारी करेगा टेंडर

Fri, 14 May 2021 12:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
CHB will issue tender to sell 79 flats in four sectors, for the opportunity to buy houses in City Beautiful
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) दूसरे फेज के तहत शहर के चार सेक्टरों में बनी अपनी 79 आवासीय संपत्तियों को बेचने के लिए ई टेंडरिंग करने जा रहा है। बोर्ड ने इसके लिए आरक्षित मूल्य तय कर दिए हैं। 17 मई से लोग टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे और 31 मई तक अपनी बोली जमा कर सकेंगे। एक जून को सुबह 10 बजे बोली खोली जाएगी और जिस फ्लैट के लिए जिसकी बोली सबसे ज्यादा होगी, उसे मकान बेच दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचबी अब तक ई-नीलामी के जरिये आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करता था, लेकिन अब बेहतर प्रस्तावों और गोपनीयता बरकरार रखने के लिए ई-टेंडरिंग का सहारा ले रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टेंडरिंग वेबसाइट https://etenders.chd.nic.in पर 31 मई शाम 6 बजे तक बोली जमा कराई जा सकती है। सेक्टर-38वेस्ट, 49, 51 और 63 में ये मकान मौजूद हैं। सीएचबी के अधिकारियों का कहना है कि ई-नीलामी में बयाना राशि बैंक में जमा करानी होती थी। उसके बाद बोर्ड की ओर से उस राशि को मंजूरी दी जाती थी और फिर वह बोली लगाता था। इससे बोलीदाता की गोपनीयता खत्म हो जाती थी। ई-नीलामी में भाग लेने के लिए पहले पंजीकरण कराना होता है। उसके बाद ही वह नीलामी की प्रक्रिया में शामिल हो सकता था, जबकि ई-टेंडरिंग में दिए गए समय के बीच कोई भी बोली लगा सकता है और अपनी बोली में बदलाव भी कर सकता है।
विज्ञापन

अन्य राज्यों व एनआरआई भी लगा सकेंगे बोली
सीएचबी ने यह साफ किया है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। मकान खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जाएगा। प्रत्येक बोलीदाता को दो लाख रुपये बयाना राशि जमा करानी होगी, जिसे ऑनलाइन जमा कराया जा सकता है। इसके बाद ही वह अपनी बोली जमा कर पाएगा। 18, 21, 25 और 28 मई को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच सेक्टर-38वेस्ट, 49, 51 और 63 में जाकर मकानों को देखा जा सकता है। सभी मकानों का नंबर और उसकी कीमत बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 प्रतिशत राशि नहीं जमा कराई, 6 बोलीदाताओं की बयाना राशि जब्त
बोर्ड ने अप्रैल के महीने में भी अपनी कुछ आवासीय संपत्तियों को बेचने के लिए टेंडर किया था। उस ई टेंडरिंग में 36 संपत्तियों के लिए 105 बोली आई थी। जिसके बाद सबसे अधिक बोली लगाने वालों को 5 दिन में बिड का 25 प्रतिशत अमाउंट जमा करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन 6 बोलीदाताओं ने यह राशि जमा नहीं करवाई। जिसके चलते इन सभी बोलीदाताओं की बयाना राशि 2 लाख रुपये को जब्त कर लिया गया और इन 6 प्रॉपर्टी को दोबारा खाली प्रॉपर्टी की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है।
एरिया आरक्षित मूल्य
सेक्टर-63 (एक बेडरूम) 44 लाख
सेक्टर-63 (दो बेडरूम) 67 लाख 30 हजार
सेक्टर-63 (तीन बेडरूम) 86 लाख
सेक्टर-63 (ईडब्ल्यूएस) 23 लाख 44 हजार
सेक्टर-51 (एमआईजी) 84 लाख
सेक्टर-49 (दो बीआर) 69 लाख
सेक्टर-49 (एक बीआर) 39 लाख 38 हजार
सेक्टर-49 (ईडब्ल्यूएस) 25 लाख
सेक्टर-38 वेस्ट (ईडब्ल्यूएस) 24 लाख 35 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed