फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB will issue tender for 34 free hold and 33 lease hold residential properties

34 फ्री होल्ड और 33 लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों के लिए टेंडर जारी करेगा सीएचबी, अगले हफ्ते से शुरु होंगे आवेदन

Fri, 13 Aug 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
CHB will issue tender for 34 free hold and 33 lease hold residential properties
चंडीगढ़। सीएचबी अगले हफ्ते से 34 फ्री होल्ड और 33 लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की बिक्री करेगा। पिछली चार बार की तरह ही इस बार भी बोर्ड की तरफ से इन संपत्तियों के लिए टेंडर किए जाएंगे। तिथि तय करने के लिए सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने शुक्रवार को अधिकारियों की एक बैठक भी बुलाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बोर्ड द्वारा पांचवीं बार किए जा रहे इस टेंडर में 148 लीज होल्ड व्यवसायिक संपत्तियों को भी रखा जाएगा। हालांकि लीज होल्ड संपत्तियों के लिए शहरवासियों की तरफ से रुचि नहीं दिखाई जा रही है। चौथी बिक्री में भी बोर्ड को लीज होल्ड संपत्तियों के लिए खरीददार नहीं मिले थे। बोर्ड ने शहर के विभिन्न हिस्सों में 151 व्यवसायिक संपत्तियों को बेचने के लिए टेंडर जारी किया था, लेकिन इनमें से सिर्फ तीन दुकानें ही बिकीं। तीनों मनीमाजरा की दुकानें हैं, जिनका आरक्षित मूल्य 51.39 लाख रुपये था और ये दुकानें 52 से साढ़े 52 लाख रुपये के बीच बिकी हैं। तीनों दुकानों की बिक्री से बोर्ड को कुल आरक्षित मूल्य 1.54 करोड़ की जगह 1.56 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों के लिए भी कम ही लोग रुचि दिखा रहे हैं, इसलिए 38 में से सिर्फ पांच ही मकान सीएचबी बेच पाया। ये मकान सेक्टर-38 वेस्ट, सेक्टर-44डी/एचआईजी-2, सेक्टर-45ए, सेक्टर-47सी/एलआईजी, सेक्टर-55 में मौजूद हैं। बोर्ड को कुल आरक्षित मूल्य 2.46 करोड़ रुपये की जगह 2.77 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। बोर्ड व्यवसायिक संपत्तियों को आरक्षित मूल्य से 6.50 प्रतिशत और आवासीय संपत्तियों में 12.60 प्रतिशत ज्यादा में बेचने में सफल रहा है। पांचवीं बार के टेंडर से बोर्ड कोे उम्मीद है कि इस बार वो ज्यादा संपत्तियों को बेचने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed