{"_id":"61158d318ebc3e62c00aeace","slug":"chb-will-issue-a-model-map-to-build-a-house-approval-will-not-be-needed-chandigarh-news-pkl4233111110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: अब चंडीगढ़ में स्वतंत्र मकानों के लिए बनेगा आदर्श नक्शा, मकान बनवाने के लिए नहीं लेनी होगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: अब चंडीगढ़ में स्वतंत्र मकानों के लिए बनेगा आदर्श नक्शा, मकान बनवाने के लिए नहीं लेनी होगी मंजूरी
Fri, 13 Aug 2021 02:35 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 02:35 AM IST
सार
अगर कोई व्यक्ति इस आदर्श नक्शे से अलग किसी तरह का निर्माण कराना चाहता है तो उसे पहले के मुताबिक बिल्डिंग प्लान मंजूर करवाना होगा। दोनों ही केसों में आवंटी को कंप्लीशन सर्टिफिकेट बोर्ड से ही लेना होगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) जल्द ही स्वतंत्र मकानों के लिए एक आदर्श नक्शा जारी करने जा रहा है। इसके बाद लोगों को मकान बनवाने के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सीएचबी की वेबसाइट पर उपलब्ध इस आदर्श नक्शे के मुताबिक ही लोग मकान बनवा सकेंगे। इसके लिए किसी मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने आदर्श नक्शा बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए सीएचबी के चेयरमैन व प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद आदर्श नक्शे को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इसी महीने लोगों को यह सुविधा दे दी जाएगी। इसके बाद लोग आदर्श नक्शे के अनुरूप मकान बनवा सकेंगे, इसके लिए नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं होगी। नक्शा लगभग तैयार है। इसे थोड़े बहुत बदलाव के बाद जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति इस आदर्श नक्शे से अलग किसी तरह का निर्माण कराना चाहता है तो उसे पहले के मुताबिक बिल्डिंग प्लान मंजूर करवाना होगा। दोनों ही केसों में आवंटी को कंप्लीशन सर्टिफिकेट बोर्ड से ही लेना होगा।
विज्ञापन
बता दें कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने पिछले साल दिसंबर माह में इस प्रस्ताव को पास किया था, जिसके बाद ही चीफ आर्किटेक्ट विभाग से इसकी मंजूरी ली जानी थी लेकिन पिछले माह हुई बैठक में आर्किटेक्ट विभाग ने साफ कर दिया था कि बोर्ड ने नीड बेस चेंज लागू किया हुआ है, इसलिए वह खुद ही इस नक्शे को जारी कर सकता है।
फ्री होल्ड और लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की बिक्री करेगा सीएचबी
सीएचबी अगले हफ्ते से 34 फ्री होल्ड और 33 लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की बिक्री करेगा। पिछली चार बार की तरह ही इस बार भी बोर्ड की तरफ से इन संपत्तियों के लिए टेंडर किए जाएंगे। तिथि तय करने के लिए सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने शुक्रवार को अधिकारियों की एक बैठक भी बुलाई है।