फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB major decision at the meeting, age limit of 37 years in recruitment

CHB की बैठक में बड़ा फैसला, भर्ती में आयु सीमा की 37 साल

Fri, 10 Feb 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Feb 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
CHB major decision at the meeting, age limit of 37 years in recruitment
सीएचबी - फोटो : DEMO Pics
हाउसिंग बोर्ड की गवर्निंग बॉडी की बैठक में सीईओ के अधिकारों का बंटवारा कर दिया गया है। अब बड़े फैसले हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन और रूटीन के फैसले सेक्रेटरी लेंगे। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सीईओ कविता सिंह का चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस के साथ झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन


इस संबंध में कविता सिंह ने एडवाइजर को शिकायत भी दी थी। इसके बाद कविता सिंह पिछले एक माह से बोर्ड की किसी बैठक में शामिल नहीं हुईं। बैठक में बोर्ड की सीईओ की अनुपस्थिति में पावर चेयरमैन को डेलीगेट करने का  निर्णय लिया गया। बोर्ड में मौजूदा समय में कोई परमानेंट सीईओ नहीं है। सिटको की एमडी कविता सिंह को सीईओ का एडिशनल चार्ज दिया हुआ है।
विज्ञापन


भर्ती में आयुसीमा 37 साल की
हाउसिंग बोर्ड में भी अब इंप्लाइज की भर्ती की आयु सीमा 37 साल होगी। वीरवार को हुई बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में इंप्लाइज की भर्ती आयु सीमा को प्रशासन की भांति 25 साल से बढ़ाकर 37 साल करने का निर्णय लिया गया। प्रशासन ने हाल ही में नौकरियों में भर्ती की आयु सीमा को बढ़ाया था। बैठक में हाउसिंग बोर्ड के वर्ष 2015 -16 की बैलेंस शीट को भी मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा बैठक में बोर्ड के सदस्याें ने शहर के लिए नई हाउसिंग स्कीम लांच करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के डायरेक्टर प्रेम कौशिक ने कहा कि बोर्ड को शहर के लोगों के लिए समय समय पर हाउसिंग स्कीम लांच करते रहना चाहिए। बोर्ड शहर के लोगों के लिए एक नई हाउसिंग स्कीम की तैयारी कर रहा है। यह हाउसिंग स्कीम सेक्टर- 53 के लिए लांच की जाएगी। स्कीम में एक बेडरूम से लेकर तीन बेडरूम तक के फ्लैट्स भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed