{"_id":"589cba864f1c1b945237b995","slug":"chb-major-decision-at-the-meeting-age-limit-of-37-years-in-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"CHB की बैठक में बड़ा फैसला, भर्ती में आयु सीमा की 37 साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CHB की बैठक में बड़ा फैसला, भर्ती में आयु सीमा की 37 साल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Feb 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
सीएचबी
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउसिंग बोर्ड की गवर्निंग बॉडी की बैठक में सीईओ के अधिकारों का बंटवारा कर दिया गया है। अब बड़े फैसले हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन और रूटीन के फैसले सेक्रेटरी लेंगे। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सीईओ कविता सिंह का चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस के साथ झगड़ा हो गया था।
इस संबंध में कविता सिंह ने एडवाइजर को शिकायत भी दी थी। इसके बाद कविता सिंह पिछले एक माह से बोर्ड की किसी बैठक में शामिल नहीं हुईं। बैठक में बोर्ड की सीईओ की अनुपस्थिति में पावर चेयरमैन को डेलीगेट करने का निर्णय लिया गया। बोर्ड में मौजूदा समय में कोई परमानेंट सीईओ नहीं है। सिटको की एमडी कविता सिंह को सीईओ का एडिशनल चार्ज दिया हुआ है।
भर्ती में आयुसीमा 37 साल की
हाउसिंग बोर्ड में भी अब इंप्लाइज की भर्ती की आयु सीमा 37 साल होगी। वीरवार को हुई बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में इंप्लाइज की भर्ती आयु सीमा को प्रशासन की भांति 25 साल से बढ़ाकर 37 साल करने का निर्णय लिया गया। प्रशासन ने हाल ही में नौकरियों में भर्ती की आयु सीमा को बढ़ाया था। बैठक में हाउसिंग बोर्ड के वर्ष 2015 -16 की बैलेंस शीट को भी मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा बैठक में बोर्ड के सदस्याें ने शहर के लिए नई हाउसिंग स्कीम लांच करने की बात कही।
विज्ञापन
बोर्ड के डायरेक्टर प्रेम कौशिक ने कहा कि बोर्ड को शहर के लोगों के लिए समय समय पर हाउसिंग स्कीम लांच करते रहना चाहिए। बोर्ड शहर के लोगों के लिए एक नई हाउसिंग स्कीम की तैयारी कर रहा है। यह हाउसिंग स्कीम सेक्टर- 53 के लिए लांच की जाएगी। स्कीम में एक बेडरूम से लेकर तीन बेडरूम तक के फ्लैट्स भी है।