{"_id":"5f0e10348ebc3e63b25a028f","slug":"chb-home-and-check-the-status-of-pending-cases-citizens-do-not-need-to-visit-the-office-chandigarh-news-pkl3813461200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे चेक करें लंबित केसों का स्टेटस, शहरवासियों को दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे चेक करें लंबित केसों का स्टेटस, शहरवासियों को दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) में लंबित केसों के लिए अब शहरवासियों को बोर्ड के दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। हाउसिंग बोर्ड ने पेंडिंग केसों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत लोग अब ऑनलाइन ही देख सकेंगे कि उनके केस लंबित क्यों हैं। इसके बाद वह जरूरत के अनुसार डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध करा सकेंगे।
बोर्ड ने अब तक 100 से अधिक पेंडिंग केसों की जानकारी कारणों के साथ वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। अब रोजाना ऐसे सभी केसों की जानकारी अपडेट की जा रही है। इसके अलावा इसमें अधिकतर ब्रांचों के केस को तो अपडेट करना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ एक ब्रांच हैं, जिसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन जल्द ही बोर्ड उनकी जानकारी भी ऑनलाइन ही उपलब्ध करवाना शुरू कर देगा।
बोर्ड में प्रमुख रूप से प्रॉपर्टी ट्रांसफर, एनओसी, रजिस्टर्ड बिल, लीज डीड, पजेशन और रिफंड समेत अन्य केस आते हैं। इस बारे में बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यशपाल गर्ग ने बताया कि पेंडिंग केसों (पीयूसी) को उन्होंने वेबसाइट पर अपडेट करना शुरू कर दिया है ताकि लोगों को यह जानने के लिए बार-बार बोर्ड ऑफिस के चक्कर न लगाना पड़े कि उनके केस पेंडिंग क्यों हैं। कोरोना के चलते ही बोर्ड का प्रयास है कि कम से कम लोग अपने काम करवाने के लिए बोर्ड ऑफिस में विजिट करें। यही कारण है कि लोगों की सुविधा के लिए इसे शुरू किया गया है।