Chandigarh: साहब ने अपने ही विभाग को डिफॉल्टर सूची में डाला, कहा- किराया नहीं दिया तो जड़ देंगे ताला
धनास के कुछ स्मॉल फ्लैट्स समाज कल्याण विभाग को भी दिए गए हैं, जिनमें विभाग आंगनबाड़ी चल रहा है। इनमें से 15 आंगनबाड़ियों ने काफी समय से किराया नहीं जमा कराया था, जिसकी वजह से सीएचबी ने 18 अगस्त 2020 को एक आदेश जारी कर इन फ्लैट्स का पजेशन वापस ले लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के आठ फ्लैट किराए पर ले रखे हैं लेकिन आज तक इनका किराया नहीं भरा। बकाया रकम 9.63 लाख रुपये हो चुकी है। अब सीएचबी ने डिफॉल्टर सूची जारी कर कार्रवाई की बात कही है। खास बात यह है कि सीएचबी और स्वास्थ्य विभाग दोनों के मुखिया एक ही अधिकारी हैं। अब चर्चा है कि साहब अपने ही विभाग पर कार्रवाई कब और कैसे करेंगे।
यशपाल गर्ग स्वास्थ्य सचिव के साथ सीएचबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी हैं। सीएचबी सीईओ के तौर पर वह लगातार उन फ्लैट आवंटियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं जो किराया जमा नहीं कर रहे। हाल ही में उन्होंने शहर के सभी स्मॉल फ्लैट्स के 599 रेंट डिफॉल्टरों की सूची जारी की है। इन्होंने पिछले कई वर्षों से किराया जमा नहीं कराया है। सभी पर बकाया राशि एक लाख से भी ज्यादा है।
हैरानी की बात है कि इनमें यशपाल गर्ग के ही दूसरे विभाग स्वास्थ्य के भी आठ फ्लैट हैं। इनमें विभाग की तरफ से वर्षों से डिस्पेंसरियां चलाई जा रहीं हैं। इन पर कुल 9.63 लाख रुपये का बकाया है। बीते दिनों एक प्रेस रिलीज जारी कर यशपाल गर्ग ने सूची में शामिल आवंटियों के खिलाफ कार्रवाई करने और किराया जमा नहीं कराने पर आवंटन रद्द करने की बात कही थी।
धनास में स्वास्थ्य विभाग के पास ये हैं फ्लैट्स और उन पर बकाया राशि
- फ्लैट नंबर बकाया राशि (रुपये)
- 433 120424
- 434 120424
- 435 120424
- 436 120424
- 445 120424
- 446 120424
- 447 120424
- 448 120424
बिजली विभाग के पास चार फ्लैट, उनका भी 4.66 लाख बकाया
यूटी प्रशासन के बिजली विभाग के पास भी धनास के स्मॉल फ्लैट्स में चार फ्लैट हैं। वहां बिजली विभाग ने अपना शिकायत केंद्र बनाया है। इनमें फ्लैट नंबर- 2109, 2110, 2111, 2112 हैं। इन सभी चारों फ्लैट पर कुल 4,66,288 रुपये बकाया है। हर फ्लैट पर 1,16,752 रुपये बकाया है। सीएचबी की डिफॉल्टर की सूची में ये चारों फ्लैट भी हैं।
15 आंगनबाड़ियों ने नहीं जमा कराया किराया, सीएचबी ने पजेशन लिया था वापस
धनास के कुछ स्मॉल फ्लैट्स समाज कल्याण विभाग को भी दिए गए हैं, जिनमें विभाग आंगनबाड़ी चल रहा है। इनमें से 15 आंगनबाड़ियों ने काफी समय से किराया नहीं जमा कराया था, जिसकी वजह से सीएचबी ने 18 अगस्त 2020 को एक आदेश जारी कर इन फ्लैट्स का पजेशन वापस ले लिया था।
मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। हालांकि मुझे मंगलवार को ही किसी ने आकर बताया था कि जो किराए वाली सूची है, उसमें कुछ सरकारी फ्लैट भी शामिल हैं। इस मामले को चेक कराया जाएगा। - यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव व चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ।