{"_id":"69ed0a523566d7857b0ee9c2","slug":"chb-dispute-voice-reaches-pm-ots-demand-intensifies-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1004032-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीएचबी विवाद में पीएम तक पहुंची आवाज, ओटीएस की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीएचबी विवाद में पीएम तक पहुंची आवाज, ओटीएस की मांग तेज
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के मकानों में रह रहे हजारों आवंटियों के मुद्दे ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है। बोर्ड मेंबर और पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने सीधे प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने शहर में वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम लागू करने और नीड बेस्ड चेंज को मंजूरी देने का अनुरोध किया है। देवशाली ने पत्र में बताया कि सीएचबी की ओर से करीब 32 हजार आवंटियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जबकि 1400 मकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। हाल ही में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और नोटिसों के बाद यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है।
पत्र में कहा गया है कि दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी ओटीएस स्कीम लागू की जाए ताकि वर्षों से रह रहे लोगों को राहत मिल सके। देवशाली के अनुसार, अधिकांश आवंटियों ने 40-45 साल में परिवार बढ़ने के कारण अपने घरों में छोटे-मोटे बदलाव किए हैं, जो आवंटित सीमा के भीतर ही हैं। सेक्टर-41 और 45 में हालिया तोड़फोड़ के विरोध के बाद यह मुद्दा और गरमा गया। स्थानीय निवासियों के प्रदर्शन और राजनीतिक दबाव के चलते फिलहाल कार्रवाई धीमी पड़ी है।