{"_id":"6227c22e80758d3a13390270","slug":"chb-all-properties-now-free-hold-chandigarh-news-pkl44415032","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : सीएचबी की सभी संपत्तियां फ्री होल्ड, रद्द आवंटन 30 सितंबर तक बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : सीएचबी की सभी संपत्तियां फ्री होल्ड, रद्द आवंटन 30 सितंबर तक बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की सभी संपत्तियों को फ्री होल्ड करने का फैसला लिया गया है। मंगलवार को यूटी प्रशासक के सलाहकार व सीएचबी के चेयरमैन धर्मपाल की अध्यक्षता में सीएचबी की 425वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में ये फैसला लिया गया। वहीं, सीएचबी ने उन हजारों लोगों को भी 30 सितंबर तक राहत दी है, जिनके मकान उल्लंघनों की वजह से रद्द कर दिए गए थे।
फैसले के बाद अब सीएचबी अपनी सभी संपत्तियों को फ्री होल्ड के तौर पर नीलाम करेगा। इससे सीएचबी को उम्मीद है कि उनकी वह संपत्तियां भी बिक जाएंगी, जो वर्षों से खाली पड़ी थीं। बैठक में आईटी पार्क में मौजूद करीब 5 एकड़ के आवासीय प्लॉट की भी फ्री होल्ड के तौर पर नीलामी करने का फैसला लिया गया है। इसका आरक्षित मूल्य करीब 169 करोड़ तय किया गया है। बोर्ड की ओर से निजी बिल्डर को ये प्लॉट अलॉट किया जाएगा, ताकि वह यहां पर फ्लैट्स का निर्माण करवा सकें। जो भी बोली में इस संपत्ति को खरीदेगा, उसे पैसा जमा कराने के लिए पांच साल तक का समय दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस भूमि पर 300 के करीब फ्लैट्स का निर्माण होगा, जिसे लोगों को बेचा जाएगा। वर्ष 2015 में बोर्ड को पार्श्वनाथ डेवलपर्स से 123 एकड़ भूमि वापस मिली थी, जिसके बाद से ही बोर्ड इसे विकसित करने के लिए लगा हुआ है। पिछले दो साल से 18 साइट्स को विकसित करने के लिए बोर्ड बोलीदाता ढूंढने में असफल रहा है। बोर्ड ने यहां 123 एकड़ भूमि में 20 साइट्स को विकसित करना है, जिसमें से दो साइट्स पर 728 फ्लैट्स का निर्माण सीएचबी खुद करेगा। इसके लिए पूरी योजना तैयार हो गई है। सिर्फ पर्यावरण मंजूरी मिलनी बाकी है।
30 सितंबर से पहले सभी उल्लंघनों को हटाना होगा
सीएचबी ने अपने मकानों में रहने वाले उन लोगों को भी राहत दी है, जिनके मकान उल्लंघनों की वजह से रद्द हो गए थे। सीएचबी ने शहर में ऐसे कई मकानों को रद्द कर दिया था, जिन्होंने अतिरिक्त निर्माण किया हुआ है। इसके बाद कई लोगों ने सीएचबी के चेयरमैन के समक्ष मकान को बहाल करने के लिए आवेदन किया हुआ है। ऐसे सभी लोगों को सीएचबी ने राहत दी है और 30 सितंबर तक उनके मकानों को बहाल कर दिया है। सीएचबी की तरफ से उन्हें फिलहाल नोटिस नहीं भेजे जाएंगे। हालांकि, सीएचबी ने कहा है कि इस समय सीमा से पहले आवंटियों को उन सभी भवन उल्लंघनों को हटाना होगा, जिनके कारण आवंटन रद्द कर दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें रिवाइवल शुल्क भी जमा कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
सीएचबी में कई पदों पर होगी सीधी भर्ती
बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया है कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में विभिन्न श्रेणी के रिक्त पदों को सीधी भर्ती से निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से भरा जाएगा। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीएचबी की तरफ से जल्द ही पदों की संख्या जारी की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि समयबद्ध तरीके से विभिन्न तरह के मामलों में मंजूरी देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के प्रयास किए जाने चाहिए और एक सिंगल विंडो प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की आवासीय इकाइयों में आवश्यकता आधारित परिवर्तन के लिए, एक समिति पहले ही गठित की जा चुकी है। समिति की रिपोर्ट को अगली बैठक में विचार और उचित निर्णय के लिए बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।