फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chattbir zoo, chattbir zoo zirakpur, chattbir zoo tourist, chattbir zoo animal, chandigarh

अब छतबीड़ जू में नए मेहमान करेंगे सैलानियों का स्वागत

Thu, 31 Mar 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर। Updated Thu, 31 Mar 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
chattbir zoo, chattbir zoo zirakpur, chattbir zoo tourist, chattbir zoo animal, chandigarh
शिल्पा (शेरनी), पांच शुतुरमुर्ग, छह स्टार कछुए और तीन सारस। - फोटो : amarujala
अब छतबीड़ जू में सैलानियों का स्वागत नए मेहमान करेंगे। इसमें शामिल हैं शिल्पा (शेरनी), पांच शुतुरमुर्ग, छह स्टार कछुए और तीन सारस। साथ ही जू में इन मेहमानों के संबंध में पूरी जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन


छतबीड़ जू में जानवरों की अदला-बदली कार्यक्रम के तहत हैदराबाद से शुतुरमुर्ग और शेरनी (शिल्पा), सारस, हिरण, भालू, गोरल, स्टार कछुआ और हिरण लाए गए हैं। तमिलनाडु यूनिवर्सिटी से ऑस्ट्रिच को लाया गया है। बुधवार को पंजाब के वन मंत्री चुन्नी लाल भगत ने इन पक्षियों को छतबीड़ जू में छोड़ा। साथ ही उन्होंने बैटरी से चलने वाले व्हिकलों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


सैलानियों के लिए पसंदीदा स्थान बनाने के लिए छतबीड़ जू में अन्य राज्यों के चिड़ियाघरों से जानवर लाए जा रहे हैं। चुन्नी लाल ने बताया कि अब छतबीड़ जू में 100 से अधिक किस्म के जानवर हैं। उन्होंने कहा कि सैलानियों के बढ़ते रिस्पांस को देखते हुए नए प्रदूषण रहित व्हिकलों को खरीदा गया है। इस मौके पर कमिश्नर वन विभाग पंजाब विश्वजीत खन्ना, डॉ. वन विभाग के प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर कुलदीप कुमार, वाइल्ड लाइफ वार्डन धरिंदर सिंह, डायरेक्टर छतबीड़ जू मनीष कुमार और पूर्व जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed