{"_id":"52c5d361b521bc62db991c9f6040378d","slug":"chatpate-dum-aaloo","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटपटे दम आलू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटपटे दम आलू
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
नवसिमरण कौर, मोहाली
आलू खाने का मन हो तो चटपटे दम आलू एक अच्छा विकल्प हैं। देश भर में इस डिश को पसंद किया जाता है और चाव से खाया जाता है। देखिए ऐसे बनते हैं चटपटे दम आलू-
सामग्री -
छोटे आलू - 400 ग्राम या 12- 14
अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
टमाटर- 3 -4 मीडियम साइज
हरी मिर्च- 2
रिफाइन्ड तेल- 2 टेबिल स्पून और आलू तलने के लिये
जीरा - आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
क्रीम या मलाई- 50 ग्राम (1/4 कप)
काजू - 25- 30 काजू
ताजा दही - 50 ग्राम (1/4 कप)
मिर्च पाउडर- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
गरम मसाला- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
हरा धनिया - एक टेबिल स्पून
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि-
विज्ञापन
आलू खाने का मन हो तो चटपटे दम आलू एक अच्छा विकल्प हैं। देश भर में इस डिश को पसंद किया जाता है और चाव से खाया जाता है। देखिए ऐसे बनते हैं चटपटे दम आलू-
सामग्री -
छोटे आलू - 400 ग्राम या 12- 14
अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
टमाटर- 3 -4 मीडियम साइज
हरी मिर्च- 2
रिफाइन्ड तेल- 2 टेबिल स्पून और आलू तलने के लिये
जीरा - आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
क्रीम या मलाई- 50 ग्राम (1/4 कप)
काजू - 25- 30 काजू
ताजा दही - 50 ग्राम (1/4 कप)
मिर्च पाउडर- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
गरम मसाला- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
हरा धनिया - एक टेबिल स्पून
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि-
- आलू को आधा छोटा चम्मच नमक डालकर उबालिए और ठंडा करके छील लीजिए।
- साबूत आलू में कांटे की सहायता से छेद करिए।
- कढ़ाई में तेल डालकर आलू को हल्का ब्राउन होने तक तलिए।
- दूसरी तरफ, मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू बारीक-बारीक पीसिए।
- फिर कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये और जीरा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, टमाटर काजू का पेस्ट और क्रीम, मसालाए लाल मिर्च और नमक डालकर डालकर भूनिए।
- जब मसाले से तेल से अलग होने लगे तो मथा हुआ दही डाल दें और उबाल आने तक हिलाते रहें।
- जितनी पतली और गाढ़ी तरी रखना चाहते हैं, उसके मुताबिक पानी डाल लें और उबालने तक चलाते रहें।
- ऊपर से गरम मसाला डालकर मिलाइए। फिर इस ग्रेवी में आलू डाल दीजिये और 2 मिनिट तक ढककर पकने दें, ताकि आलू के अन्दर सारे मसाले मिक्स हो जाएं।
- दम आलू तैयार हैं, ऊपर से हरा धनिया डालकर नान, परांठे, चपाती या चावल किसी के भी साथ परोसें।
विज्ञापन