फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ChatGPT will give excellence in research, teaching and treatment

Chandigarh News: अनुसंधान, शिक्षण व उपचार में उत्कृष्टता देगा चैटजीपीटी

Sun, 20 Aug 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
ChatGPT will give excellence in research, teaching and treatment
चंडीगढ़। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब पीजीआई के फैकल्टी और रेजिडेंट को अनुसंधान, शिक्षण व उपचार में उत्कृष्टता देने में मदद करेगा। इससे इलाज आसान होने के साथ समय भी बचेगा। यह बात पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में शनिवार को चैटजीपीटी पर आयोजित सम्मेलन में विशेषज्ञों ने कही। एडवांस आई सेंटर के प्रमुख डॉ. एसएस पांडे ने बताया कि एआई से संचालित यह उपकरण चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए कैसे मददगार हो सकता है। पीजीआई में बायोस्टैटिस्टिक्स विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. कमल किशोर सम्मेलन के मुख्य वक्ता थे। उन्होंने विस्तृत चर्चा कर चैटजीपीटी का उपयोग करने का तरीका बताया। उन्होंने स्वयं इसे आजमाने का मौका भी दिया। उन्होंने बताया कि कैसे इस एआई टूल का उपयोग अनुसंधान, प्रस्तुति और उपचार में मदद के लिए किया जा सकता है। इस दौरान विषय विशेषज्ञ के रूप में नेत्र रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. विशाली गुप्ता ने चैटजीपीटी के नतीजों का आकलन किया। इस विश्लेषण से पता चला कि शोध से संबंधित 80 प्रतिशत उत्तर सटीक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed