फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chargesheet filed against seven including labor officials in a bribe of Rs 1.3 lakhChargesheet filed against seven including labor officials in a bribe of Rs 1.3 lakh

1.3 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में श्रम अधिकारियों समेत सात के खिलाफ चार्जशीट दायर

Tue, 07 Jul 2020 11:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against seven including labor officials in a bribe of Rs 1.3 lakhChargesheet filed against seven including labor officials in a bribe of Rs 1.3 lakh
1.3 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को जिला अदालत में सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की। सीबीआई ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि चार्जशीट सात लोगों के खिलाफ दायर की गई है। सात लोगों में महेश चंद शर्मा (डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर), विवेक नाइक (इंफोर्समेंट लेबर अफसर), गुरमीत सिद्धू, (बिचौलिया), मुनीष गर्ग (बिचौलिया), अखंड राज सिंह नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी और दो प्राइवेट कर्मचारी इंद्रजीत सिंह बाथ व लखविंदर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

आईपीसी की धारा 7 (लोक सेवक को रिश्वत दिए जाने से संबंधित अपराध), 7ए (भ्रष्टाचार या अवैध साधनों से सार्वजनिक सेवक को प्रभावित करने का अनुचित लाभ उठाना) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 120 बी के तहत आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि 30 मई 2019 को सीबीआई को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित केंद्रीय सदन मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड इंप्लायमेंट कार्यालय के डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर महेश चंद शर्मा और लेबर इंफोर्समेंट अफसर विवेक नाइक कुछ लोगों के साथ मिलकर बठिंडा स्थित निजी कंपनियों से लेबर लॉ और ईपीएफ को लेकर उनसे महीने के हिसाब से पैसे लेते हैं। इसके बाद सीबीआई ने लेबर अधिकारियों समेत कुल पांच लोगों को पंचकूला के सेक्टर-10 से गिरफ्तार किया था। उस समय सभी आरोपियों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर पांच-पांच दिन का रिमांड लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed