फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chargesheet filed against serial killer Monu

Chandigarh News: सीरियल किलर मोनू के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Thu, 01 Aug 2024 06:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against serial killer Monu
चंडीगढ़। चर्चित एमबीए छात्रा हत्याकांड में 14 साल बाद गिरफ्तार सीरियल किलर मोनू कुमार के खिलाफ मलोया थाना पुलिस ने जिला अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। यह आरोपपत्र 40 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में दायर किया गया है। आरोपी ने वर्ष 2022 में उस महिला की हत्या की थी। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मलोया जंगली क्षेत्र से बरामद हुआ था। मोनू ने एक नहीं बल्कि चार महिलाओं की एक ही तरीके से दुष्कर्म कर उनकी हत्या की थी। पहले मामले में वर्ष 2010 में आरोपी चंबा की सेशन कोर्ट से सुबूतों के अभाव में बरी हो गया था। बरी होने के कुछ महीनों बाद ही उसने वर्ष 2010 में चंडीगढ़ में एमबीए छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने वर्ष 2022 में मलोया के जंगल में विवाहिता के साथ भी ऐसी ही घटना को अंजाम दिया। इसके बाद फरवरी 2024 में 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ भी दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर दी। यह मामला सेक्टर-39 थाना पुलिस में दर्ज है। मोनू सेक्टर -38 की शाहपुर कॉलोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन

मोनू कुमार को पकड़ने में सबसे अहम रोल सीएफएसल के डॉक्टरों का रहा है। डाक्टरों ने डीएनए टेस्ट के दौरान मोनू कुमार के सैंपल की जांच सबसे पहले मृत विवाहिता महिला के सैंपल से करवाई जिसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार किया था। इस मामले पर सुनवाई अब 9 अगस्त को होगी। एमबीए स्टूडेंट की हत्या के मामले में भी पुलिस एक से दो दिन में चार्जशीट दायर कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed