फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chargesheet filed against 10 including CIA in charge who helped gangster Deepak Tinnu to escaped

Mansa News: गैंगस्टर दीपक टीनू को भागने में मदद करने वाले CIA प्रभारी समेत 10 के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Sat, 07 Jan 2023 01:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Jan 2023 01:05 AM IST
सार

चार्जशीट अनुसार तीनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के साथी हैं। मानसा पुलिस का कहना है कि तीनों ने बिश्नोई को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी जो उस समय कनाडा में था। मूसेवाला की हत्या की योजना फोन पर ही तैयार की गई थी।

विज्ञापन
Chargesheet filed against 10 including CIA in charge who helped gangster Deepak Tinnu to escaped
गैंगस्टर दीपक टीनू। - फोटो : फाइल

विस्तार

गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक टीनू के मानसा पुलिस की हिरासत से भागने के मामले में बर्खास्त सीआईए इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह समेत 10 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोपी दीपक टीनू पिछले साल एक अक्तूबर को सीआईए मानसा की हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद मानसा पुलिस ने सब इंस्पेक्टर सीआई के इंचार्ज प्रितपाल सिंह को बर्खास्त कर दिया था।

विज्ञापन


टीनू को भगाने में उसकी मदद करने वाले सब इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह, जितेंद्र कौर, ज्योति कुलदीप कोली, राजवीर राजेंद्र सिंह, गोरा बिट्टू सिंह, सर्वजीत सिंह चिराग और सुनील लोहिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। इसमें आर्मी एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई है। चार्जशीट में दावा किया गया है कि प्रितपाल सिंह गैंगस्टर दीपक टीनू को एक निजी कार से मानसा शहर में जिला प्रशासन के हाउसिंग कंपलेक्स के सरकारी रेस्ट हाउस पर ले गया था, जहां से दीपक तीन लोगों की मदद से फरार हो गया था। 
विज्ञापन


चार्जशीट अनुसार तीनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के साथी हैं। मानसा पुलिस का कहना है कि तीनों ने बिश्नोई को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी जो उस समय कनाडा में था। मूसेवाला की हत्या की योजना फोन पर ही तैयार की गई थी। गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह ने मानसा की अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई अब 11 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed