फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charges framed against Verka's deputy manager, corruption case will be filed

Chandigarh News: वेरका के डिप्टी मैनेजर के खिलाफ आरोप तय, भ्रष्टाचार का केस चलेगा

Sun, 08 Sep 2024 06:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against Verka's deputy manager, corruption case will be filed
चंडीगढ़। सीबीआई ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में नामजद वेरका के डिप्टी मैनेजर असीम कुमार सेन के खिलाफ अदालत में फाइनल रिपोर्ट पेश कर दी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम-7 के तहत आरोप तय कर दिए हैं। इसके तहत अब आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलेगा। अब गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें कमल कुमार गर्ग के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीबीआई ने नवंबर 2023 में एक ठेकेदार से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते डिप्टी मैनेजर असीम कुमार सेन को गिरफ्तार किया था। असीम कुमार सेन के खिलाफ चंडीगढ़ सीबीआई की ओर से भ्रष्टाचार की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि डिप्टी मैनेजर लगातार उसे परेशान कर रहा था और रिश्वत के पैसे न देने पर फर्म का कांट्रेक्ट रद्द करने की धमकी दे रहा था। उनकी फर्म को वेरका प्लांट में मैनपावर और सुरक्षा मुहैया करवाने का ठेका मिला हुआ था। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाकर असीम कुमार सेन को रंगे हाथों 30 हजार रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed