फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charges framed against two, including a lawyer; trial to begin May 18

Chandigarh News: वकील समेत दो पर आरोप तय, 18 मई से चलेगा ट्रायल

Tue, 05 May 2026 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against two, including a lawyer; trial to begin May 18
चंडीगढ़। जज के नाम पर 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील जतिन सलवान और बिचौलिए सतनाम सिंह के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अब 18 मई से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा। सीबीआई ने दोनों को पिछले साल गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ये दोनों बठिंडा में चल रहे एक तलाक मामले में सिविल जज के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे थे। जांच के दौरान सीबीआई ने संबंधित जज से भी पूछताछ की, लेकिन उनकी किसी प्रकार की संलिप्तता सामने नहीं आई, जिसके बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन


यह मामला फिरोजपुर निवासी हरसिमरनजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी बहन का तलाक का केस बठिंडा की अदालत में विचाराधीन था। इसी दौरान उनकी मुलाकात सेक्टर-15 निवासी वकील जतिन सलवान से हुई। सलवान ने दावा किया कि उसकी कुछ जजों से अच्छी जान-पहचान है और वह उनके पक्ष में फैसला करवा सकता है। इसके एवज में उसने 30 लाख रुपये की मांग की। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed