फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charges framed against serial killer accused in MBA student murder case

Chandigarh News: एमबीए छात्रा हत्याकांड में आरोपी सीरियल किलर के खिलाफ आरोप तय

Thu, 22 Aug 2024 06:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against serial killer accused in MBA student murder case
चंडीगढ़। जिला अदालत ने 14 साल पुराने एमबीए छात्रा हत्याकांड में आरोपी सीरियल किलर मोनू कुमार के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म की धाराओं में बुधवार को आरोप तय कर दिए। जिला न्यायाधीश डॉ. याशिका की अदालत में 14 सितंबर से मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन


बता दें कि चार महीने पहले पुलिस ने मोनू कुमार को डड्डूमाजरा के पास शाहपुर कॉलाेनी से गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक मोनू ने 14 साल पहले एमबीए छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह लंबे समय तक बचता घूम रहा था। पुलिस के मुताबिक एमबीए छात्रा के साथ-साथ आरोपी के खिलाफ दो अन्य महिलाओं के साथ दुष्कर्म व हत्या का आरोप है। मोनू के खिलाफ दो अन्य मामलों में भी अदालत में चालान पेश किया जा चुका है।
विज्ञापन


डीएनए से हुई थी आरोपी की पहचान
30 जुलाई 2010 को सेक्टर-38 की रहने वाली 21 साल की एमबीए छात्रा शाम को अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन वह घर नहीं लौटी, जिसके बाद घर से चंद कदम की दूरी पर उसका शव मिला था। 14 साल में पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई, लेकिन पुलिस की जांच जारी रही। पुलिस ने छात्रा के शव से डीएनए सैंपल लिया था, जिसकी करीब 100 लोगों से जांच करवाई गई थी। करीब 800 संदिग्धों से पूछताछ की गई थी। इस दौरान मोनू का डीएनए मैच हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी ने पीछे से पत्थर से किया था वार
मोनू कुमार ने पीछे से एमबीए छात्रा के सिर पर पत्थर से वार किया था। इससे उसका मुंह एक्टिवा के शीशे पर जा लगा था। आरोपी लहूलुहान छात्रा को खींचकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed