फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charged of fraud on a Policeman in Amritsar of Punjab

थानेदार ने थानेदार से ठगे चार लाख, पीड़ित ने शिकायत की तो घर के बाहर किया डांस

Fri, 12 Jun 2020 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jun 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Charged of fraud on a Policeman in Amritsar of Punjab
पुलिसकर्मी की वायरल तस्वीर।

एक पुलिसकर्मी द्वारा दूसरे पुलिसकर्मी से ठगी करने का मामला पंजाब के अमृतसर में सामने आया है। श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल सड़क पर स्थित जुझार सिंह एवेन्यू निवासी थानेदार हरविदंर सिंह व उनकी पत्नी रजिंदर कौर ने एएसआई हरदेव सिंह पर कमेटियों के चार लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


थानेदार हरविंदर सिंह और उनकी पत्नी ने थानेदार हरदेव सिंह के विरुद्ध लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह को दी है। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत से गुस्साए हरदेव सिंह ने बुधवार देर रात हरविंदर सिंह के घर के बाहर वर्दी में डांस किया और परिवार को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्दी में हरदेव सिंह का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पीड़ित हरविंदर सिंह और उनकी पत्नी ने डीजीपी दिनकर गुप्ता से न्याय की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस कमिश्नर ने वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए हैं।

रजिंदर कौर ने बताया कि उनके पति हरविंदर सिंह पंजाब पुलिस में थानेदार के पद पर हैं। थानेदार हरदेव सिंह भी उनके घर से कुछ दूरी पर रहता है। वह कमेटियां डालकर मोटे लाभ का लालच देकर कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। उन्होंने भी कमेटियां डाली। हरदेव सिंह को कमेटियों के चार लाख रुपये दिए। इसके बाद हरदेव सिंह ने पैसे नहीं लौटाए।

जब भी हरदेव से कमेटियों के पैसे मांगे, उसने उन्हें जान से मार देने की धमकी दी। बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थीं। हरदेव सिंह वर्दी व सरकारी पिस्तौल से लैस होकर उनके घर के बाहर पहुंचा और उन्हें जान से मारने की धमकी लगा। सामने ही अश्लील इशारे भी किए और नाचने लगा। साथ ही धमकाया कि उसके पुलिस अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध हैं। वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

आरोप बेबुनियाद, पैसे का कोई लेन-देन नहीं: हरदेव सिंह
थानेदार हरदेव सिंह ने बताया कि उनका पैसे का कोई लेन-देन नहीं है। महिला व उसका पति उन्हें बेवजह तंग कर रहे हैं। घर के बाहर डांस का वीडियो वायरल होने के बारे में उन्होंने कहा कि यह वीडियो उनका नहीं है। वीडियो से छेड़छाड़ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed