फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charge sheet filed in ASI recruitment fraud

Chandigarh News: एएसआई भर्ती फर्जीवाड़े में आरोप पत्र दाखिल

Tue, 28 Nov 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed in ASI recruitment fraud
चंडीगढ़। यूटी पुलिस विभाग में बीते अगस्त माह में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के 44 पदों पर हुई भर्ती में पकड़े गए तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। पुलिस ने लिखित परीक्षा के दौरान तीन फर्जी उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान सतीश कुमार, दलबीर सिंह और आशीष मलिक के रूप में हुई थी। इन तीनों के खिलाफ अब अदालत में मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि एएसआई भर्ती की लिखित परीक्षा में सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के गांव फतेहपुर के आनंद नामक असली उम्मीदवार की जगह दलबीर सिंह परीक्षा देने पहुंचा था। वहीं, दूसरा फर्जी उम्मीदवार सोनीपत का रहने वाला सतीश (24) गिरफ्तार किया गया था। वह आशीष मलिक नाम के असली उम्मीदवार की जगह पेपर देने पहुंचा था। पुलिस ने आशीष को बाद में गिरफ्तार किया था। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed