{"_id":"625078675ea5f4178c6b5e06","slug":"charge-frame-against-27-accused-in-pgi-entrance-exam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई प्रवेश परीक्षा: 10 साल बाद 32 में से 27 आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम, पांच भगोड़ा घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई प्रवेश परीक्षा: 10 साल बाद 32 में से 27 आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम, पांच भगोड़ा घोषित
Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
सार
मास्टरमाइंड पुष्पगीर गुरिवी रेड्डी ने 14 डमी लड़कियों को तैयार कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर 28 परीक्षा फार्म भरवाए थे। परीक्षा से एक दिन पहले आरोपियों ने शहर में आकर सभी लड़कियों को परीक्षा में बैठने की ट्रेनिंग भी दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई चंडीगढ़ में साल 2012 में एमडी/एमएस की प्रवेश परीक्षा के दौरान सीबीआई ने अत्याधुनिक तकनीक से नकल करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस मामले में शुक्रवार को जिला अदालत ने नकल करवाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड पुष्पगीर गुरिवी रेड्डी सहित 32 आरोपियों में से 27 के खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिया।
विज्ञापन
वहीं पांच आरोपियों को भगोड़ा करार दिया। अब ट्रायल शुरू होगा। अगली सुनवाई 11 मई को होगी। मामले के मुताबिक एमडी/एमएस की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास करवाने के लिए उनके स्थान पर डॉक्टरों को बैठाया गया था। ये सभी अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होकर परीक्षा हाल में बैठकर नकल कर रहे थे। दूसरी ओर पेपर सॉल्वर पटना, हैदराबाद और चंडीगढ़ के होटलों में बैठकर नकल करवा रहे थे। सीबीआई ने इस मामले में 175 लोगों को गवाह बनाया है, जिनकी ट्रायल के दौरान गवाही होगी।
विज्ञापन
14 लड़कियों से फर्जी दस्तावेज लगाकर भरवाए थे फॉर्म
मास्टरमाइंड पुष्पगीर गुरिवी रेड्डी ने 14 डमी लड़कियों को तैयार कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर 28 परीक्षा फार्म भरवाए थे। परीक्षा से एक दिन पहले आरोपियों ने शहर में आकर सभी लड़कियों को परीक्षा में बैठने की ट्रेनिंग भी दी थी।
विज्ञापन
आरोपी आंध्र प्रदेश के रहने वाले, अधिकतर पेशे से डॉक्टर
नकल करवाने में संलिप्त आरोपी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें अधिकतर पेशे से डॉक्टर हैं। इस मामले में सीबीआई ने पुष्पगीर गुरिवी रेड्डी के अलावा सात महिला चिकित्सकों को भी गिरफ्तार किया था, जिन्होंने अपने कपड़ों और बालों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स छिपाकर नकल की थी।
तेलगू फिल्मों का प्रोड्यूसर भी मामले में शामिल
पीजीआई एमडी/एमएस प्रवेश परीक्षा में नकल करवाने के आरोपियों की सूची में तेलगू फिल्मों के प्रोड्यूसर डॉ. कोटा गोवर्धन रेड्डी का नाम भी शामिल है। आरोपी अपनी प्रोडक्शन कंपनी चलाता था। सीबीआई ने इसे पटना स्थित एक होटल से नकल करवाते हुए पकड़ा था।