{"_id":"5a4dce394f1c1b1c198b4c59","slug":"charanjit-singh-chaddha-son-inderpreet-singh-chaddha-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चीफ खालसा चड्ढा के बेटे ने की सुसाइड, मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व चीफ खालसा चड्ढा के बेटे ने की सुसाइड, मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चड्ढा और बेटा इंद्रप्रीत सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व चीफ खालसा चरणजीत सिंह चड्ढा के बेटे इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा ने सुसाइड कर ली थी। मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक के बेटे प्रभप्रीत सिंह चड्ढा की शिकायत पर 2 महिलाओं समेत 11 लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नामजद किये गए आरोपियों में पीड़ित महिला प्रिंसिपल भी शामिल है। इसके अलावा इस मामले में सीकेडी के मेम्बर निर्मल सिंह, सिकेड़ी के पूर्व ऑनरेरी सेकेरेट्री भाग सिंह आणखी, होटल मुलाजिम गुरसेवक सिंह, इंदरजीत सिंह के अलावा इमिग्रेशन कम्पनी के मालिक दविंदर सिंह संधू, व्यापारी इंदरप्रीत सिंह आनंद आदि के नाम शामिल है।

बुधवार को कार में मिला था शव
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
अश्लील वीडियो मामले में चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के बर्खास्त प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा के बेटे इंद्रप्रीत सिंह ने बुधवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीकेडी के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्रप्रीत की लाश रंजीत एवेन्यू स्थित उसके घर के बाहर कार में मिली।
कार से उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद हुई है। पिता की अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इंद्रप्रीत सिंह भी केस में नामजद था। मामले की जांच कर रही एसआईटी के चेयरमैन व एडीपीसी (क्राइम) हरजीत सिंह धालीवाल, एसीपी परविंदर कौर और इंस्पेक्टर वरिंदर महाजन ने बारी-बारी से आरोपी से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की।
हालांकि बार-बार इंद्रप्रीत यही कह रहा था कि वह बेकसूर है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। पूछताछ के बाद वह परेशान दिख रहा था। गौरतलब है कि अश्लील वीडियो का मुख्य आरोपी चरणजीत सिंह चड्ढा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।