फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chappar Chiri, mohali, sgpc, punjab news

चप्पड़चिड़ी का ऐतिहासिक गुरुद्वारा एसजीपीसी ने संभाला

Mon, 09 Jan 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 09 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chappar Chiri, mohali, sgpc, punjab news
चप्पड़चिड़ी, मोहाली
एसजीपीसी ने रविवार को चुप्पी तोड़ते हुए गुरुद्वारा फतेह जंग साहिब चप्पड़चिड़ी कलां का प्रबंध संभाल लिया। इस संबंध में लिखित कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है। रविवार सुबह गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और भाई गुरपाल सिंह के जत्थे ने संगतों को अपने ढाडी वारों से चप्पड़चिड़ी के इतिहास और बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा लड़ी गई जंग का पूरा प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य व पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरा ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और ग्राम पंचायत ने गुरुद्वारा साहिब को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में लेने के लिए गुहार लगाई थी। इसके बाद इस मुद्दे पर विचार करने के बाद एसजीपीसी द्वारा गुरुद्वारा साहिब का प्रबंध अपने पास लेने का फैसला लिया गया। एसजीपीसी प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडंगूर के दिशा निर्देशों पर रविवार को गुरुद्वारा साहिब को पूरा प्रबंध लिखित तौर पर ले लिया गया। इस मौके पर बलजिंदर कौर सैदपुर, गांव के सरपंच सोहन सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जगतार सिंह, मोहन सिंह, गुरमेल सिंह, नंबरदार करनैल सिंह, कुलदीप सिंह, सरविंदर सिंह लांबा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed