फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chaos in Congress after Tiwari got ticket, resignation of many officials and workers in support of Bansal

Chandigarh News: तिवारी को टिकट मिलने के बाद से कांग्रेस में भूचाल, बंसल के समर्थन में कई पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के इस्तीफे

Tue, 16 Apr 2024 06:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Chaos in Congress after Tiwari got ticket, resignation of many officials and workers in support of Bansal
चंडीगढ़। मनीष तिवारी को टिकट मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस में भूचाल आ गया है। पार्टी के कई पदाधिकारियों और नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की पर पूर्व सांसद पवन बंसल का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके समर्थन में पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी में नाराजगी इस कदर है कि सोमवार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने लक्की के खिलाफ नारेबाजी भी की।सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इन नेताओं ने कहा कि लक्की ने जिस तरह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल के बारे में अपशब्द कहे, उससे हर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है। अपने पदों से इस्तीफा देते हुए नेताओं ने कहा कि पिछले छह महीने से कांग्रेस के कार्यालय में पार्टी के हित के बजाय प्रॉपर्टी डीलिंग की दुकान सी खुल गई है। यही नहीं कई घटनाक्रमों में बड़े नेताओं का चरित्र हनन भी किया जाता रहा है। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं से मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। इसे लेकर आम कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय जाना बंद कर दिया है। यह भी आरोप लगाया कि तिवारी को टिकट मिलने के बाद लक्की ने बंसल के बारे में अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में पोस्टर जारी किया, जिसमें लिखा कि पवन बंसल के साथ खेला हो गया। हालांकि, सभी ने कहा कि उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है, पार्टी से नहीं। वह कांग्रेस के लिए पहले की तरह ही काम करते रहेंगे।
विज्ञापन


इन्होंने दिया इस्तीफा
प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष दीपा दुबे ने बताया गया कि इस्तीफा देने वालों में उनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज अनवार उल हक, हरफूल कल्याण, महासचिव नसीब जाखड़ इंटक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, बंटी नारंग, रवि ठाकुर जिला अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस महासचिव विनायक बंगिया, ओम प्रकाश सैनी, मुकेश राय, हाकम शसरदी, अभिषेक शैंकी, परीक्षित राणा, गुरमीत सिंह, अमित लहरिया, सनी मलिक, आशीष, गुरविंदर सिंह, रविश शाह, उमेश सेठी, रोहित यादव, यशदीप, सरोज शर्मा, इंदु अग्रवाल, ममता देवी, नितिन राय चौहान, सुनीता देवी, साहिल , मनोज गर्ग, अंकुर ठाकुर, शिव सोनी, आकाशदीप, हितेश राणा, नितिन राणा, रिशु पॉल, विशाल, अश्विनी, मनोज गर्ग, सुनील, सुखदेव सिंह, दलजीत, गुड्डू ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


--- वर्जन ---
चंडीगढ़ कांग्रेस के स्थानीय वर्करों में काफी नाराजगी है। उन्हें ऐसा लग रहा है कि मनीष तिवारी के आने से चंडीगढ़ कांग्रेस में पंजाब के कार्यकर्ता हावी हो जाएंगे और अगर ऐसा हुआ को स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी होगी। सोमवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। हाईकमान को तुरंत दखल देना चाहिए ताकि स्थानीय कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ न महसूस करे। साथ ही पवन बंसल का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - गुरप्रीत सिंह गाबी, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी का इस्तीफा नहीं आया है: लक्की
मैंने इंस्टाग्राम में किसी नेता के विरोध में नहीं लिखा है। कुछ लोग शरारत कर रहे हैं। किसी का इस्तीफा नहीं आया है। कई लोगों ने इस्तीफे के लिए फोन कर नकार रहे हैं। यदि छोटी-मोटी नाराजगी है तो उसे दूर किया जाएगा। सभी को मना लिया जाएगा। -एचएस लक्की, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष।

भ्रम पैदा करने की कोशिश है: तिवारी
किसी ने इस्तीफा नहीं दिया है। रिएक्शन में भ्रम पैदा करने की कोशिश हो रही है। सभी अपने हैं। बंसल साहब से जल्द मिलूंगा। -मनीष तिवारी, सांसद और उम्मीदवार कांग्रेस।


तिवारी आएंगे जो जरूर मिलूंगा: बंसल
मनीष तिवारी मिलने आएंगे तो जरूर मिलूंगा। टिकट का फैसला केंद्रीय नेतृत्व का है। मुझे पता चला है कि कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया है। इस्तीफा समस्या का हल नहीं है। मैंने इस्तीफा देने से मना किया है। -पवन कुमार बंसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed