{"_id":"b648642da35f5c4f333000635054fd95","slug":"changes-postphoned-in-punjab-bjp-due-to-assembly-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब भाजपा में बदलाव टला, किसी को राहत, कुछ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब भाजपा में बदलाव टला, किसी को राहत, कुछ नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा हाईकमान ने फिलहाल पंजाब भाजपा में बदलाव का फैसला टाल दिया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान इस मुद्दे पर पार्टी ने काफी मंथन किया। केंद्रीय नेतृत्व ने चुनावी साल को देखते हुए फिलहाल बदलाव टालने का मन बनाया है। इसके साथ ही संगठन मजबूत करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश में व्यस्त हैं, इसलिए पंजाब की जिम्मेदारी उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को सौंपी है। दिल्ली में जेटली और सुखबीर बादल की बैठक के बाद पंजाब प्रभारी प्रभात झा और संगठन महामंत्री दिनेश कुमार से मुलाकात की थी। इसमें पंजाब को लेकर लंबी चर्चा हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जेटली ने दोनों नेताओं को संकेत दिए हैं कि चुनावी साल में संगठन और गठबंधन की मजबूती पर ध्यान देना चाहिए। बदलाव केमुद्दे को फिलहाल छोड़ देना चाहिए। गौरतलब है कि दिल्ली में चल रही प्रदेश प्रधानगी की लॉबिंग में मौजूदा प्रधान कमल शर्मा को जेटली का आशीर्वाद प्राप्त था।
विज्ञापन
जिस तरह से पंजाब के मसलों पर जेटली मुखर हुए थे, उससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि कमल शर्मा को फिलहाल संजीवनी मिल जाएगी। जेटली ने ऐसे ही संकेत दिए हैं, जिससे कमल शर्मा ने राहत की सांस ली है। वहीं, उनके विरोधी इस फैसले से काफी नाराज हैं।
प्रधानगी के दूसरे दावेदार अश्वनी शर्मा के पक्ष में राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और केंद्रीय संगठन महामंत्री राम लाल थे, लेकिन इस गुट की फिलहाल नहीं चल सकी है। इस गुट को उम्मीद थी कि संगठन से लेकर मंत्रिमंडल तक, इसे कुछ तो मिलेगा, लकिन हाईकमान के फैसले से यह गुट काफी निराश हुआ है।