फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's heritage furniture sold in America, bid for Rs 25.57 lakh

Chandigarh News: अमेरिका में बिका चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर, 25.57 लाख रुपये की लगी बोली

Mon, 04 Mar 2024 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's heritage furniture sold in America, bid for Rs 25.57 lakh
चंडीगढ़। शहर के हेरिटेज फर्नीचर की एक हफ्ते में दूसरी बार विदेश में नीलामी हुई है। 24 फरवरी को फ्रांस के एंटिबेस की नीलामी के बाद 29 फरवरी को अमेरिका के कैलिफोर्निया में मनमाने ढंग से चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी हुई है। इसमें चंडीगढ़ के पांच हेरिटेज आइटम्स 25.57 लाख रुपये में बिके। सबसे अधिक पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) की कुर्सियों के लिए 8.35 लाख रुपये की बोली लगी है। चंडीगढ़ हेरिटेज आइटम्स प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने मामले की शिकायत विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को भेजकर गंभीरता से जांच की मांग की है। जग्गा ने शिकायत में कहा है कि हर साल करोड़ों रुपये का हेरिटेज फर्नीचर विदेशों में नीलाम हो रहा है। ऐसा तब हो रहा है जब एमएचए ने हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगा रखी है। संभाल न करने के चलते प्रशासन को भी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। जग्गा ने बताया कि 29 फरवरी को कैलिफोर्निया (यूएसए) में नीलामी घर लामा ने एक नीलामी आयोजित की। अन्य चीजों के अलावा चंडीगढ़ की कुर्सियों की एक जोड़ी की नीलामी 10,080 अमेरिकी डॉलर में की है। उन्होंने मांग की है कि हेरिटेज फर्नीचर की ऐसी सभी नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी नीलामी को रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए और फर्नीचर की संभाल के लिए संसद को कोई फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन


इन आइटम्स की हुई नीलामी
नीलामी में 6300 अमेरिकी डॉलर में पियरे जेनरे द्वारा निर्मित चंडीगढ़ की डेस्क और कुर्सी, 5670 डॉलर में विधानसभा की बुक रैक, 10080 अमेरिकी डॉलर में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज की दो कुर्सियां, 3,528 डॉलर में चंडीगढ़ से राइटिंग चेयर, 5292 अमरीकी डॉलर में कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से तीन स्टूल के सेट की नीलामी हुई है। कुल कीमत करीब 25,57 लाख रुपये है। सबसे अधिक पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज की कुर्सियों की 8.35 लाख रुपये की बोली लगी है। जग्गा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से लगातार शहर के हेरिटेज फर्नीचर की अमेरिका और फ्रांस में नीलामी हो रही है। इससे पहले 24 फरवरी को फ्रांस के एंटिबेस में हुई नीलामी में चंडीगढ़ की दो हेरिटेज कुर्सियां करीब सात लाख 18 हजार रुपये में बिकी। पहले भी शिकागो, न्यूजर्सी के नीलामी घर ने चंडीगढ़ की 9 हेरिटेज आइटम्स की नीलामी की थी जो करीब 1.17 करोड़ रुपये में बिके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed