{"_id":"51f62400f65f89304270ed022acd5733","slug":"chandigarhn-mp-kiran-kher-in-city-on-29-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद किरण खेर से मिलना है तो खबर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद किरण खेर से मिलना है तो खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 Jun 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर 29 जून को चंडीगढ़ पहुंच रही हैं। उसके बाद से वह शहर के लोगों से मिलना शुरू करेंगी। खेर भाजपा के सेक्टर-33 स्थित कार्यालय कमलम् में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगी।
विज्ञापन
खेर के कहने पर ही भाजपा के नेता 30 जून के बाद शहर के लोगों के साथ बैठकों को तय कर रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद से खेर शहर के लोगों से नहीं मिल पाई हैं।
विज्ञापन
पहले वह कुछ दिन दिल्ली में रहीं और संसद सत्र खत्म होने के बाद वह मुंबई चली गईं। अब खेर मुंबई लौटने के बाद चंडीगढ़ में ही रहेंगी।