फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Youth Group organized Women's Felicitation Ceremony

महिलाओं का सम्मान: चंडीगढ़ युवा दल ने किया नारी अभिनंदन समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को नवाजा

Sun, 09 Mar 2025 02:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Mar 2025 02:23 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चंडीगढ़ युवा दल की तरफ महिलाओं का सम्मान किया गया।

विज्ञापन
Chandigarh Youth Group organized Women's Felicitation Ceremony
महिलाओं का सम्मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चंडीगढ़ युवा दल की तरफ महिलाओं का सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए चंडीगढ़ युवा दल की तरफ सेक्टर-46 में सशक्त नारी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के आयोजक विनायक बंगिआ, इंदरजीत कौर व सुनील यादव ने बताया कि समाज में महिलाओं द्वारा निभाई असंख्य भूमिकाओं का जश्न मनाने उनका सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए सशक्त नारी अभिनंदन समारोह रखा गया है। इस मौके बलविंदर सिंह और समूह संगत की तरफ से नारी शक्ति के कल्याण के लिए अरदास की गई। 

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. संदीप संधू एवं व्याख्याता संतोष ने कहा कि हम नारी शक्ति को सलाम करते हैं। परिवार, समाज व देश के विकास के लिए महिला का सम्मान करना गौरव का विषय है। जिस समाज में महिला का सम्मान किया गया, उस समाज ने तरक्की की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि एक महिला के जागरूक व शिक्षित होने से एक पूरा परिवार शिक्षित होता है। विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्र के पार्षद गुरप्रीत सिंह गब्बी, बुड़ैल दुकानदार संघ के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, पुलिस चौकी प्रभारी अवर निरीक्षक नवीन, हरियाणा पंचायत अधीक्षक नरेश भुवानी ने शिरकत की। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं, महिला पुलिस कर्मियों को सम्मान चिन्ह देते हुए हौसला अफजाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सिमरन, लेडी कांस्टेबल ममता देवी, लेक्चरर सतविंदर कौर, पर्यावरण प्रेमी श्वेता यादव, व्याख्याता नरेंद्र कौर, समाज सेविका रौनक प्रीत कौर, श्वेता,संगीता, राबिया, पूजा बख्शी, पेंट लवर सिमरन, बननी, दविंदर कौर, शीला कौर,जगजीत कौर, कवयित्री नंदिनी ठाकुर, युवा नेत्री प्रिय पासवान, राजवीर कौर, ममता शर्मा, एंकर महक, नर्स शालिमी आदि को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed