{"_id":"626afab61c14490460085bf4","slug":"chandigarh-won-the-all-india-shaheed-bhagat-singh-memorial-cricket-tournament-chandigarh-news-pkl449063045","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ ने जीता ऑल इंडिया शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ ने जीता ऑल इंडिया शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ। हरियाणा को 9 विकेट से हराकर चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने ऑल इंडिया शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी को जीत लिया। समापन समारोह के दौरान हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफियां देकर सम्मानित किया।
ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.4 ओवर में 153 रन बनाए। इसमें दीपेंद्र ने टीम के लिए सबसे अधिक 57 रन बनाए। निखिल ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पारस ने 28 रन देकर 3 विकेट, तन्मय ने 30 रन देकर 3 विकेट और ज्ञान सिंह ने 9 रन देकर 2 विकेट झटके।
जवाब में चंडीगढ़ ने प्रथम सोढ़ी के नाबाद 70 रन और अभिमन्यु के नाबाद 68 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 1 विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए प्रथम सोढ़ी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। टूर्नामेंट में निखिल मलिक को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, पारस को बेहतरीन गेंदबाज, वाई शुक्ला को बेहतरीन फील्डर, दीपेंद्र को बेहतरीन ऑलराउंडर का खिताब मिला। वहीं, आशुतोष, अशमित, परनीत, तन्मय तथा दीपांशु को उभरते हुए क्रिकेटर का अवार्ड मिला।