{"_id":"0e4c646a8b51e498e8514e0ddfb35555","slug":"chandigarh-women-congress-excutive-wing-broke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी हुई भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी हुई भंग
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है, अब इसका नए सिरे से गठन किया जाएगा। इसकी घोषणा शुक्रवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा ने की। नीतू वर्मा महिला कार्यकर्ताओं की बैठक लेने दिल्ली से आई थीं।
विज्ञापन
इस समय मीनाक्षी चौधरी चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। पार्टी के अनुसार वह अपने पद पर बनी रहेंगी। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा ने कहा कि मेहनती और काम करने वाली महिलाओं को कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव दें और यह बताएं कि वह भविष्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए किस तरह से काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी शामिल हुए। इस मौके पर पवन बंसल ने महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए।