फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Wine, liquier, beat up ASI and jawan, police

युवक ने शराब के नशे में एएसआई और जवान को पीटा

Sun, 23 Oct 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Wine, liquier, beat up ASI and jawan, police
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित नोवोटेल होटल के पीछे एक शराबी ने एएसआई गुलजार लाल और जवान बबन कुमार की शुक्रवार की रात पिटाई कर डाली। एएसआई की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज कर गिरफ्तार लिया है। हालांकि अभी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है क्योंकि वह नशे में है।
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम में शाम 6.14 बजे सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के होटल नोवोटेल के पीछे झगड़ा हो गया है। एएसआई गुलजार लाल पीसीआर में तैनात थे। उनके साथ बबन कुमार भी था। शुक्रवार को दोनों की थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में ड्यूटी थी। सूचना मिलने के बाद दोनों मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति ने शराब पी रखी है और गालियां दे रहा है। एएसआई ने उसे रोका तो वह उनसे उलझ गया। दोनों के बीच हाथापाई होते देख बबन कुमार बीच बचाव करने पहुंचा तो लेकिन शराबी ने दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाकर युवक को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed