फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh will become carbon free city by 2030: Dharampal

चंडीगढ़ 2030 तक बन जाएगा कार्बन फ्री शहर : धर्मपाल

Tue, 19 Sep 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh will become carbon free city by 2030: Dharampal
चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय इन्स एंड आउट शो का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शहर में क्लीन फ्यूल व्हीकल को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। वर्ष 2030 तक चंडीगढ़ को कार्बन फ्री सिटी बनाया जाएगा।नौंवे इन्स एंड आउट शो को पीएचडी चैंबर ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे), द कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया था। सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सोलर एनर्जी को प्रमोट किया जा रहा है। ईवी बसें चलाई जा रही हैं। कई सरकारी संस्थान भी सौर ऊर्जा से चल रहे हैं। उन्होंने भवन निर्माता कंपनियों को आग्रह किया है वह पर्यावरण अनुकूल और रीयूजेबल सामग्री का निर्माण करें।
विज्ञापन

धर्मपाल ने कहा कि तेजी से विकसित हो रही दुनिया में टिकाऊ डिजाइन, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा के सर्वोपरि महत्व को पहचानना जरूरी है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ सक्रिय रूप से टिकाऊ डिजाइन और प्रौद्योगिकी से संबंधित पहल का समर्थन कर रहा है। चंडीगढ़ ने ऐसी नीतियां पेश की हैं, जो निर्माण परियोजनाओं में हरित निर्माण सामग्री और ऊर्जा-कुशल प्रौद्योगिकियों के उपयोग को प्रोत्साहित करती हैं। रवैये
विज्ञापन


घोषणा : अगले साल सात से दस सितंबर तक होगा आयोजन
पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज ने कहा कि यह नौवां संस्करण है, जिसका इस बार विस्तार किया गया है। यहां पहले के मुकाबले न केवल अधिक कारोबारी आए हैं बल्कि पिछले चार दिनों में 50 हजार से अधिक लोगों ने यहां का दौरा किया है। पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नवीन सेठ ने कहा कि शहर वासियों के प्रोत्साहन को देखते हुए अगले साल सात से दस सितंबर तक इन्स एंड आउट का आयोजन किया जाएगा। को-चेयर सुव्रत खन्ना ने कहा कि अगले साल इन्स एंड आउट को नए स्वरूप में शहर वासियों के समक्ष पेश किया जाएगा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने बताया कि समापन समारोह के अवसर पर इन्स आउट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के प्रबंधकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed