फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh will be under smart surveillance, two thousand high-tech cameras will be installed.

Chandigarh News: स्मार्ट सर्विलांस के घेरे में होगा चंडीगढ़, दो हजार हाईटेक कैमरे लगेंगे

Tue, 23 Dec 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh will be under smart surveillance, two thousand high-tech cameras will be installed.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को और पुख्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शहर में दो हजार से अधिक नए सीसीटीवी और एआई आधारित हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। इससे न केवल अपराधियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा सकेगी बल्कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ऑटोमैटिक चालान भी होंगे। एसएसपी कंवरदीप कौर और एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी सुमेर प्रताप सिंह की ओर से इसका प्रस्ताव इंजीनियरिंग विभाग को भेजा गया है, जिसके बाद विभाग ने शहरभर में सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नए कैमरे आंतरिक सड़कों, सेक्टरों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट, पार्क, स्कूल, अस्पताल, पार्किंग एरिया और शहर के बॉर्डर एरिया में लगाए जाएंगे। इसका मकसद वारदात से पहले और बाद में अपराधियों की गतिविधियों को ट्रेस करना है।
विज्ञापन


68 लाइट पॉइंट पर आईटीएमएस
शहर के 68 प्रमुख लाइट पॉइंट पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाया जाएगा। हर जंक्शन पर चार कैमरे होंगे जो चारों दिशाओं के ट्रैफिक पर नजर रखेंगे। रेड लाइट जंप, ओवरस्पीडिंग, जेब्रा क्रॉसिंग उल्लंघन जैसे मामलों में ऑटोमैटिक चालान जारी होंगे। वर्तमान में 40 जंक्शनों पर 1015 एआई कैमरे लगे हैं जो बढ़कर ढाई गुना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जगहों पर ओवरस्पीडिंग डिटेक्शन सिस्टम
तेज रफ्तार के मामलों पर लगाम कसने के लिए 12 नए ओवरस्पीडिंग डिटेक्शन सिस्टम लगाए जाएंगे। अभी शहर में 6 स्थानों पर यह सिस्टम कार्यरत है, जो बढ़कर 18 हो जाएगा।


जब कैमरों की कमी बनी जांच में बाधा
पैरी मर्डर केस: आरोपी की पूरी मूवमेंट ट्रेस नहीं हो सकी
सेक्टर-38 फायरिंग: भागने की दिशा साफ नहीं हो पाई
अमरजीत तोता शूटआउट: वारदात के बाद का रूट नहीं मिला
कई चोरी-लूट के मामले: फुटेज न मिलने से केस ठंडे पड़े

जहां अब तक नहीं हैं कैमरे
सेक्टर-25/38 से मुल्लांपुर बैरियर
धनास और बापूधाम लाइट पॉइंट
मुल्लांपुर स्टेडियम रोड
सेक्टर 52/43/53/42 चौक
मलाया रोड, कॉलोनी और बुड़ैल जेल चौक
सारंगपुर थाना क्षेत्र के पांचों बैरियर

वर्जन
शहर में कैमरे लगाने को लेकर वन-टू-वन सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी। -सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर

68 नए जंक्शनों पर आईटीएमएस और 12 पॉइंट्स पर ओवरस्पीडिंग डिटेक्शन सिस्टम का प्रस्ताव भेजा गया है। सुमेर प्रताप सिंह, एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी

दो हजार से अधिक नए कैमरे शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण को नई मजबूती देंगे। कंवरदीप कौर, एसएसपी चंडीगढ़

बॉक्स
शहर के बॉर्डर एरिया में कैमरों की कमी
जीरकपुर से सेक्टर 25/38 लाइट प्वाइंट तक सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन इसके आगे मुल्लापुर बैरियर, सारंगपुर, तोगां और जयंती माजरी बैरियर तक कोई कैमरा नहीं। मुल्लांपुर स्टेडियम रोड की 200 फीट सड़क और धनास लाइट प्वाइंट जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके भी कवर नहीं। मोहाली के जगहतुपरा बॉर्डर पर कैमरे नहीं लगे हैं। सारंगपुर थाना क्षेत्र के पांच बैरियरों में से किसी पर भी कैमरा नहीं। इस वजह से धनास इलाके में चोरी, लूट और फायरिंग की घटनाओं में आरोपी फुटेज न मिलने पर बच निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed