{"_id":"57c8309a4f1c1b3d782cb97b","slug":"chandigarh-why-not-to-punjab-chief-minister-badal-biggest-cause","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पंजाब के पास क्यों नहीं, मुख्यमंत्री ने बताया बड़ा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पंजाब के पास क्यों नहीं, मुख्यमंत्री ने बताया बड़ा कारण
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहारां (जालंधर)
Updated Thu, 01 Sep 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
सीएम प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र से चंडीगढ़ लेने के मामले को ठीक वैसा बताकर असमर्थता जाहिर की है, जैसा किसे मुर्दे को जिंदा करना। सीएम ने वीरवार को आदमपुर विधानसभा हलके के कई गांवों में संगत दर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों से खास बातचीत करते बादल ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब के लिए लाना आसान काम नहीं है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कि आज उक्त पार्टी की वजह से चंडीगढ़ पंजाब के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सूबे की सबसे बड़ी दुश्मन है।
एसवाईएल के मामले में हरियाणा विधानसभा की कार्रवाई बाहर आने और यह पता चलने कि बादल सरकार ने एसवाईएल का नोटिफिकेशन किया था, इस पर बादल ने साफ कहा कि उनकी सरकार ने कभी यह नोटिफिकेशन नहीं किया। सांसद चंदूमाजरा ने बीते दिनों कहा था कि बादल सरकार ने यह नोटिफिकेशन जाने अनजाने में कर दिया था। इस पर सीएम ने कहा कि मेरी ओर से चंदूमाजरा क्या बोल रहे हैं, उसका मैं जिम्मेदार नहीं हूं। इसके साथ ही सीएम बादल लोहारा संगत दर्शन से निकल गए।

गुस्से में आकर बादल बोले, जो छापना है छाप दो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का संगत दर्शन प्रोग्राम
- फोटो : File Photo
पत्रकारवार्ता में जब बादल से पूछा गया कि अब तो केंद्र में भाजपा, सूबे में गठबंधन सरकार और हरसिमरत कौर केंद्रीय मंत्री हैं, अब मुश्किल किस की बात की है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ लाना आसान काम नहीं है। हम कोशिश कर रहे हैं, जैसे एक व्यक्ति मर जाता है और उसको जिंदा करना मुश्किल काम है वैसे ही पंजाब के लिए अब चंडीगढ़ लाना मुश्किल काम है।
लेकिन केंद्र सरकार के गठन के बाद पंजाब की सत्ताधारी सरकार ने बीते ढाई सालों में चंडीगढ़ को लेने के लिए क्या कदम उठाए हैं। इस पर बादल गुस्से में आ गए और बोलने लगे कि जो छापना है वह छाप दो और उठकर खड़े हो गए।