फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather Update: Fog in Chandigarh After Rain

कोहरे की चादर में लिपटा चंडीगढ़, बारिश से तापमान गिरा, आगे और पड़ेगी धुंध

Sun, 13 Dec 2020 01:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Dec 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Weather Update: Fog in Chandigarh After Rain
धुंध की चादर में लिपटा चंडीगढ़। - फोटो : अमर उजाला (सभी फोटो अजय वर्मा)

दिसंबर की पहली बारिश के बाद अब ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार सुबह चंडीगढ़ में धुंध छाई रही। शनिवार सुबह हुई बारिश से दिन के तापमान में बीते दिन के मुकाबले पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में पांच एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि एयरपोर्ट इलाके में सात एमएम।

विज्ञापन


विज्ञापन

बूंदाबांदी तो शुक्रवार रात शुरू हो गई थी लेकिन करीब पांच बजे बारिश की शुरुआत हुई। मौसम विभाग ने पहले ही आगाह कर दिया था कि 11 व 12 दिंसबर को बारिश हो सकती है लेकिन इसकी मात्रा काफी कम रहने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बारिश का खास असर तो नहीं पड़ने वाला लेकिन पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से दिन व रात के तापमान में जरूर कमी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले दो दिनों से पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी व बारिश दर्ज की गई है, जो मैदानी इलाकों के तापमान को गिराने का काम करेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री रहा जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो छह सालों में सबसे ज्यादा रहा था। तापमान बढ़ने की वजह भी पश्चिमी विक्षोभ था। जो एक के बाद एक आए और मौसम को प्रभावित करते हैं।



मौसम विभाग की ओर से बताया कि बारिश के बाद अगले तीन दिन चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के इलाकों में अच्छी खासी धुंध बढ़ सकती है। इस बात का भी अंदेशा जताया गया है कि दृश्यता भी 50 मीटर से कम दर्ज की जाएगी। ऐसे में लोगों को सावधानीपूर्वक चलना होगा। अगले तीन दिन दिन के साथ रात के तापमान में भी काफी कमी दर्ज की जाएगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से सात डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed