फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh weather report, the coolest day of winter

सीजन का सबसे ठंडा दिन वीरवार, अब दो दिन राहत नहीं

Fri, 22 Jan 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
chandigarh weather report, the coolest day of winter

चंडीगढ़ में सर्दी के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। अधिकतम तापमान में नया रिकार्ड दर्ज किया है। अगले दो दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वीरवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। जो सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है।

विज्ञापन


पिछले साल सबसे कम अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो 24 साल में सबसे कम था। वीरवार को कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम ड्राई रहने वाला है। यानी बारिश का चांस नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि दिन के तापमान में अगले दो दिन दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। रात का तापमान अब भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। बुधवार को रात का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह और रात को धुंध पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि 25 जनवरी के बाद मौसम में परिवर्तन आएगा। इसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 19 जनवरी के आसपास वेस्टर्न डिस्टरबेंस आया था, लेकिन वह काफी कमजोर था। इससे यह स्थिति बनी है।


14 जनवरी तक सामान्य से अधिक रहा तापमान
14 जनवरी तक चंडीगढ़ का मौसम पूरी तरह से सर्दियों के विपरीत था। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था। दिन का तापमान 22 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। रात का तापमान अब भी सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी के बाद फिर से तापमान बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed