फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh weather report, temperature 42 degree, heat waves on its hike

लू के थपेड़ों से झुलसा चंडीगढ़, तापमान पहुंचा 42 डिग्री, जानिए कब मिलेगी राहत

Sat, 26 May 2018 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 May 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
chandigarh weather report, temperature 42 degree, heat waves on its hike
Summer - फोटो : File Photo
लू के थपेड़ों से चंडीगढ़ झुलस रहा है। पारा 42 पहुंच गया है, इसलिए गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है और अभी राहत मिलने के आसार नहीं। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 28 मई को न तो गर्मी से राहत मिलने वाली है और न ही गर्म हवाओं से। 28 के बाद मौसम में बदलाव आएगा। इसके लिए मौसम में बदलाव शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन


प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ इस समय पूर्वी जम्मू-कश्मीर के पास दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है, जो इस समय मध्य पाकिस्तान पर है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए झारखंड तक बनी हुई है। बिहार के पूर्वी भागों पर भी हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इससे मौसम बदलेगा और तापमान नीचे आएगा। मगर इससे पहले दो दिन मौसम काफी गर्म रहने की संभावना है। एक बार फिर तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


सीधे पड़ रही धूप और गर्मी बढ़ा रही
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मई और जून के महीनों में पड़ने वाली गर्मी से राहत बारिश के अलावा बादलों से भी मिलती है। हवा में नमी बढ़ने से भी तापमान का असर कम होता है। यह अलग बात है कि हवा में नमी अधिक होने से उमस परेशान करती है। वातावरण में नमी कम होने से धूप सीधे पड़ रही है, जो इस गर्मी के लिए सोने पर सुहागा जैसा काम कर रही है। अगले कुछ दिनों तक मौसमी परिदृश्य नहीं बदलेगा। 28 मई तक पारा सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा, जिससे भीषण गर्मी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिन के भीतर एक बार फिर से पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री से लेकर 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच। 29 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो जाएगा। इससे तापमान नीचे गिरने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed