{"_id":"54ce55daba996d694077d588e68d0969","slug":"chandigarh-weather-report-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बदल सकता है मौसम, छाए रह सकते हैं बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बदल सकता है मौसम, छाए रह सकते हैं बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
आज मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से रविवार को बादल छाने की संभावना जताई जा रही है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। रात के तापमान में भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन
शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। शनिवार को दिन का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। इसी तरह रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रविवार को दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा सकता है।